Fashion Tips: फैशन के इस दौर में कपड़ों का ट्रेंड कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। जब एथनिक वियर की बात आती है तो महिलाओं के लिए साड़ी सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। चाहे कोई त्यौहार हो, कॉलेज हो या ऑफिस, इसे हर जगह पहना जाता है। साड़ी पहनने के बाद आपकी खूबसूरती निखर जाती है और स्टाइलिश भी दिखती हैं।
आप सभी ने मनीष मल्होत्रा का नाम तो सुना ही होगा, बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर उनकी डिजाइन की हुई साड़ियां पहनती हैं। उनका साड़ी कलेक्शन इतना महंगा है कि हर कोई इसे नहीं खरीद सकता। अगर आपका भी सपना मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनने का है तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही साड़ियों के बारे में बताएंगे जो सिर्फ 1-2 हजार रुपये में मिल जाएंगी।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी इस गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, उन्होंने इसके साथ एक छोटी सी ईयररिंग पहनी हुई है। इस लुक को उन्होंने न्यूड मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल से पूरा किया है। अगर आप भी इस तरह की साड़ी पहनना चाहती हैं तो आपको बाजार में इससे मिलती-जुलती साड़ी 1000-2000 रुपये के बीच मिल जाएगी।
इस तरह स्टाइल करें
इस साड़ी के लुक को बैकलेस ब्लाउज और न्यूड मेकअप के साथ पूरा करें। इसे आप किसी भी रिसेप्शन या पार्टी में पहन सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Taapsee Pannu Hair Tips: तापसी पन्नू की तरह Curly Hairs की ऐसे कीजिए देखभाल
कृति सैनन
कृति सेनन ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई ब्लैक साड़ी पहनी है, इसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इससे मिलती-जुलती साड़ी आपको 1000-1500 रुपये के बीच आसानी से मिल जाएगी।
इस तरह स्टाइल करें
इस तरह की साड़ी को स्टाइल करने के लिए आप बैकलेस ब्लाउज पहन सकती हैं। न्यूड मेकअप, कानों में ईयररिंग्स, गले में सफेद मोतियों का हार और बालों को खुला रखें। इसे आप किसी भी पार्टी या इवेंट में पहन सकती हैं।
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
3 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
7 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
8 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
10 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
23 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines