Goverdhan Pooja Trip: गोवर्धन पूजा के समय मथुरा-वृंदावन की रौनक देखते ही बनती है. यह पर्व खास तौर पर श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए अत्यंत पावन अवसर होता है. बहुत से श्रद्धालु इस दिन श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और प्रभु को भोग अर्पित करते हैं. अगर आप भी इस बार गोवर्धन पूजा मथुरा या वृंदावन में मनाने का प्लान कर रहे हैं, तो सिर्फ आध्यात्मिक आनंद ही नहीं, बल्कि वहां के स्थानीय और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेना भी आपके अनुभव को खास बना देगा. तो आइए जानते हैं ऐसे 5 प्रसिद्ध व्यंजन, जिन्हें आपको मथुरा-वृंदावन में जरूर ट्राई करना चाहिए:
फेमस फूड्स | Famous Foods
मथुरा के पेड़े
मथुरा का पेड़ा (Peda) श्रीकृष्ण को अति प्रिय माना जाता है. यह विशेष रूप से घी में भूने गए खोये और शक्कर से तैयार किया जाता है. हर मंदिर के बाहर आपको इसकी खुशबू मिलेगी एक बार जरूर चखें.
अन्नकूट प्रसाद
गोवर्धन पूजा पर दर्जनों सब्जियां मिलाकर अन्नकूट (Annakut Prasad) बनाया जाता है. इसे मंदिरों में भोग के रूप में चढ़ाया जाता है और फिर प्रसाद रूप में बांटा जाता है. भक्तजन इसे पूरी या परांठे के साथ ग्रहण करते हैं. आप भी गोवर्धन के दिन अन्नकूप का प्रसाद का सेवन कर सकते हैं.
लस्सी (मथुरा स्पेशल लस्सी)
मथुरा की लस्सी (Lassi) मोटे मलाईदार दही से बनाई जाती है और ऊपर से मलाई की मोटी परत डाली जाती है. मिट्टी के कुल्हड़ में परोसी जाने वाली यह ठंडी लस्सी गर्मियों में राहत देती है और इसका स्वाद बिल्कुल देसी होता है.
कचौड़ी-सब्जा
मथुरा की सुबह तेज मसालेदार आलू की सब्जी और गर्म-गर्म कचौड़ी से होती है. इसके साथ कभी-कभी जलेबी भी दी जाती है जो इसे एक संपूर्ण ब्रज नाश्ता बना देती है. यह व्यंजन आम तौर पर हर गली में सुबह के समय मिल जाता है.
ये भी पढ़ें- Diwali 2025: चमकाने हैं पूजा के बर्तन? पानी में मिला ले ये चीजें आ जाएगी शीशे सी चमक
चूरमा-पूरी
चूरमा गेहूं के आटे, देसी घी और गुड़/शक्कर से बनाया जाता है. इसे खासकर त्योहारों और प्रसाद में पूरी के साथ परोसा जाता है. इसका स्वाद हल्का मीठा और बहुत ही पौष्टिक होता है. आप इसका स्वाद चख सकते हैं.
रस मलाई और रबड़ी
वृंदावन में दूध से बनी मिठाइयों का चलन बहुत ज्यादा है, जिनमें रस मलाई और रबड़ी बेहद खास हैं. रबड़ी को बड़े-बड़े कढ़ाहों में धीमी आंच पर घंटों पकाया जाता है और इसे ड्राय फ्रूट्स से सजाया जाता है. इसे मिट्टी के कुल्हड़ में परोसना वहां की खास परंपरा है.
ये भी पढ़ें- Goverdhan Pooja Bhog: गोवर्धन पर बनाएं भगवान श्री कृष्णा का प्रिय भोग, प्रभू हो जाएंगे प्रसन्न
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
14 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
17 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
22 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 days agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines