Face Fat Exercise: आपकी बॉडी फैट ज्यादा नहीं है, लेकिन चेहरे से आपका मोटापा दिखता है। इसकी वजह से आपको कई बार खुद में अच्छा नहीं लगता। इससे आपका कॉन्फिडेंस कम होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो घबराएं नही। बस कुछ एक्सरसाइज हैं, जिनसे आप अपने फेस का फैट घाटा सकते हैं।
1. होंठ खींचने की एक्सरसाइज
अपने सिर को स्थिर रखते हुए, जबड़े की हड्डियों को फैलाकर निचले होंठ को जितना हो सके ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। 15-20 सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें। इसे कम से कम 15 बार दोहराएं।
2. चिन लिफ्ट एक्सरसाइज
स्थिर खड़े होकर, अपना सिर पीछे की ओर झुकाएं ताकि आपका चेहरा छत की ओर हो। अब, जबड़े की मासपेशियों पर तनाव पैदा हो। फिर अपने होठों को किस (kiss) के आकार में खींचें। 15 सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें। इसे कम से कम 10 बार दोहराएं।
3. फिश लिप एक्सरसाइज
अपने सिर को स्थिर रखते हुए अपने गालों और होठों को मुंह के अंदर चूसें और अपने होठों को मछली की तरह बना लें। इस स्थिति में 15-20 सेकंड तक रहें और इसे 20 बार दोहराएं।
4. जबड़े की एक्सरसाइज
तटस्थ स्थिति में बैठें, अपना मुंह बंद करें और जैसे आप खाने को चबाते हैं, कुछ इसी तरह अभ्यास करें। इसे 20 सेकंड तक जारी रखें, आराम करें और 10-15 बार दोहराएं।
5. माउथवॉश एक्सरसाइज
अपने मुंह में हवा भरें और गाल के एक तरफ से दूसरी तरफ हवा को फ्लो करें। आसान शब्दों में कहें तो जैसे आप माउथवॉश करते हैं, कुछ वैसे ही करना है। 15 सेकंड तक एक्सरसाइज जारी रखें, आराम करें और इसे 10 बार दोहराएं।
इन योग को रोजाना करें
योग चेहरे को पतला करने वाली अन्य एक्सरसाइज की तरह तेज नहीं होते हैं, लेकिन ये प्राकृतिक, प्रभावी, लंबे समय तक चलने वाले और काफी दर्द रहित अभ्यास हैं। यदि सही तरीके से योग किया जाए तो नीचे बताए गए योगासन निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देंगे।
सिंह मुद्रा
घुटनों के बल बैठें और अपने हाथों को अपनी पैर पर रख लें। अपनी जीभ को जोर से नीचे ठोड़ी की ओर बाहर निकालते हुए अपना मुंह पूरा खोलें। मुंह से सांस लेते समय गले के नीचे से ऐसी आवाज निकालें जो शेर की दहाड़ जैसी हो। व्यायाम को 5 बार दोहराएं।
जीव बंध
पद्मासन मुद्रा में बैठें। अपने हाथों को आराम से अपनी जांघों पर रखें। अपनी जीभ की नोक को अपने मुंह के ऊपरी हिस्से की ओर ले जाने का प्रयास करें, जैसे कि आप इसे निगलने की कोशिश कर रहे हों। जब जीभ आपके मुंह के पीछे हो, तब तक अपना मुंह खोलने का प्रयास करें। जब तक कि आप अपने गले और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस न करें। एक मिनट के लिए आराम करें और 5 बार दोहराएं।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
5 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
6 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
8 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
9 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
9 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
11 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
11 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
14 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines