Eye Care: आज के डिजिटल युग में अधिकांश लोग अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन के सामने बिताते हैं खासकर कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वाले प्रोफेशनल्स। न चाहते हुए भी उन्हें अपना आधे से ज्यादा दिन स्क्रीन के सामने बिताना पड़ता है। लगातार स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रखने से आंखों पर जोर पड़ता है जिससे जलन, धुंधलापन, सिर दर्द और आंखों में सूखापन जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं तो आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट्स के अनुसार किन छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके हम अपनी आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं।
पावर लेंस का इस्तेमाल करते हैं तो जरूर पहनें
अगर आपकी आंखों की नजर कमजोर है और आप पावर लेंस या चश्मा इस्तेमाल करते हैं तो स्क्रीन के सामने बैठते समय इन्हें जरूर पहनें। बिना लेंस या चश्मा के काम करने से आंखों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है जिससे थकान और धुंधलापन महसूस होता है। इसके साथ ही, स्क्रीन प्रोटेक्टिंग चश्मे का भी उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है।
वेटिंग ड्रॉप का इस्तेमाल करें
स्क्रीन के सामने लगातार बैठे रहने से आंखों में सूखापन महसूस होता है। इससे जलन, चुभन और लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टरी सलाह से वेटिंग आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें जो आंखों को नमी प्रदान करते हैं और राहत देते हैं।
20-20-20 नियम को अपनाएं
यह एक बहुत ही आसान और असरदार तरीका है। इसके लिए हर 20 मिनट बाद, अपनी नजरें 20 फीट दूर किसी चीज़ पर 20 सेकंड के लिए टिकाएं। इससे आंखों को आराम मिलता है और स्क्रीन से होने वाला तनाव कम होता है। इस एक्सरसाइज को काम के दौरान नियमित रूप से अपनाएं।
स्क्रीन से उचित दूरी बनाए रखें
कंप्यूटर या लैपटॉप से आंखों की दूरी कम से कम 20–24 इंच (लगभग एक हाथ) होनी चाहिए। स्क्रीन बहुत पास रखने से आंखों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे थकान बढ़ती है। उचित दूरी पर स्क्रीन रखकर आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Fake Wedding Party: क्या है फेक वेडिंग, जेन Z के बीच आया नया ट्रेंड, कैसे सेलिब्रेट कर रहा यूथ?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
11 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
13 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
19 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
20 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
21 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines