Gold Buying Tips On Dhanteras and Diwali: देशभर के साथ-साथ दुनिया के दूसरे हिस्सों में बसे हिंदू मान्यता के लोगों के लिए रौशनी के उत्सव दिवाली की धूम शुरू होने का है। इसी बीच दिवाली से ठीक दो दिन पहले पड़ती धनतेरस यानि धन्वंतरि जयंती को लेकर भी लोगों ने प्लानिंग शुरू कर दी है कि उस दिन क्या खरीदना है? पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर सोना खरीदने की परम्परा है। माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में धन और समृद्धि आती है। इससे पहले कि आप भी धनतेरस पर सोना खरीदने का मन बनाकर बाजार का रुख करें, यह तय कर लेना बेहद जरूरी है कि आप इस बहुमूल्य धातू पर किस तरह से सुरक्षित निवेश कर सकते हैं। हम आपको वो बातें बताने जा रहे हैं, जिनका आपको ध्यान रखना ही चाहिए।
सबसे पहले कीमतों के बारे में अपडेट रहें
खरीदारी से पहले सोने की हालिया कीमत के बारे में सही जानकारी हासिल कर लें। दरअसल, सोना-चांदी के भावों में रोज के उतार-चढ़ाव आते हैं। ऐसे में अखबार, टीवी या संचार के दूसरे विश्वसनीय साधनों के-साथ-साथ एकाध दुकानदार वगैरह से भी मौजूदा रेट कन्फर्म कर लेना आपको ज्यादा कीमत चुकाने से बचने में सहायता करेगा।
अपना बजट फिक्स करें
बाजार के उतार-चढ़ाव और अपनी सामर्थ्य को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं कि आप कितना खर्च आसानी से उठा सकते हैं, जिससे कि आपकी परम्परा भी बनी रहे और आपकी जेब पर भी ज्यादा बोझ न पड़े। इसके अलावा जौहरी या डीलर की बायबैक पॉलिसी के नियम और शर्तें जान लेना भी बहुत ही जरूरी है।
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले आई भारत के लिए खुशखबरी, नए साल पर मिलेगा शानदार तोहफा
सोने की शुद्धता की पुष्टि करें
इस बात की तस्दीक कर लेना भी बहुत अहम पहलू है कि जो सोना आप खरीदने जा रहे हैं, वो कितना खरा है। हालांकि शुद्ध सोना गहने बनाने के लायक नहीं होता, ऐसे में इसमें अक्सर दूसरी धातुओं की थोड़ी-बहुत मिलावट करना स्वर्णकारों की मजबूरी होती है। सोने की शुद्धता को कैरेट (K) में मापा जाता है और इस शुद्धता की परख के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की तरफ से जारी की गई हॉलमार्किंग पर भरोसा करें।
सही डिजाइन चुनें
वैसे तो सोना बार, सिक्कों, गहनों समेत और दूसरे कई रूपों में उपलब्ध होता है, जिसकी अपनी कीमत और वापसी मूल्य (Rate and Resale Value) होता है। फिर भी बात जब धनतेरस से जुड़ी हो तो आपको पारंपरिक और प्रतीकात्मक डिजाइन ही चुनना चाहिए। इनमें लक्ष्मी, गणेश या अन्य देवताओं के रूपांकन आशीर्वाद और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Apple की कमाई में 22 साल बाद गिरावट, 5 हजार करोड़ रुपए का नुकसान
सही समय पर और सही जगह से खरीदें
ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर शुभ महूर्त या सबसे शुभ समय के दौरान सोना खरीदने से इसके सकारात्मक प्रभाव बढ़ जाते हैं। किसी स्थानीय पुजारी से परामर्श लें या अपने स्थान के आधार पर सटीक समय के लिए ऑनलाइन जांच करें। इसके अलावा जिस जगह से खरीदारी करनी है, उसका आपके भरोसे का होना जरूरी है। वैल एस्टेब्लिश और ऑथोराइज्ड डीलर से सोना खरीदना आपको इसकी क्विलिटी और प्रामाणिकता तय करने में मदद करता है।
मेकिंग चार्ज की जांच करें, बिल भी हर हाल में लें
अगर आप सोना गहने के रूप में खरीद रहे हैं तो मेकिंग चार्ज पर खुलकर बात करना भी बहुत जरूरी है। यह अलग-अलग जौहरी के यहां थोड़ा-बहुत कम-ज्यादा होना आम बात है। इसके बाद अपनी खरीद के लिए हमेशा प्रॉपर बिल लें। यह वजन, शुद्धता और मेकिंग चार्ज ही नहीं, वारंटी और री-सेल वैल्यू संबंधी पहलुओं पर आपको संतुष्टि प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं रोहिणी नीलेकणी, जिन्होंने दूसरों के लिए एक साल में दान कर दिए 170 करोड़ रुपये
अपने सोने का बीमा कराएं
सुरक्षित निवेश के लिए जो सोना आपने खरीदा है, उसका बीमा भी कराएं। ईश्वर न करे कल को कोई चोरी या हादसा हो जाए तो ऐसी स्थिति में आपकी आर्थिक हालत डगमगाएगी नहीं। यह ज्ञान होना ही चाहिए कि आज के बाजारवाद के जमाने में बहुत सी बीमा कंपनियां सोने-चांदी और डायमंड आदि, खासकर गहनों के डिजाइन पर एक से एक बेहतर पॉलिसियां उपलब्ध करा रही हैं।
सुरक्षित रूप से स्टोर करें
जिस चीज पर जिंदगी की गाढ़ी कमाई खर्च कर रहे हैं, उसकी सुरक्षा भी जरूरी है। ऐसे में यह आपको तय करना ही होगा कि आपका सोना कहां ज्यादा सुरक्षित रहेगा। आपके घर की तिजोरी ही नहीं, बैंक लॉकर भी आपके सोने को सुरक्षित रखने के लिए बेहतर विकल्प है।
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
9 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
12 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
13 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
20 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines