Navratri Foods 2022: इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक मनाई जाने वाली है। इसलिए नवरात्रि के ये 9 दिन भक्तों के लिए विशेष होते हैं। ऐसे में भक्तजन 9 दिनों का उपवास रखते हैं और पूरे दिन फलाहार ग्रहण करते हैं। इन दिनों लोग कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बनी चीजों का सेवन भी खूब करते हैं। इसलिए आजतक आपने सिंघाड़े के पकौड़े तो खूब खाए होंगे। लेकिन क्या कभी आपने सिंघाड़े का हलवा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सिंघाड़े का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये बेहद टेस्टी और लजीज लगता है। इसको आप व्रत के दौरान खाकर पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं, तो चलिए जानते हैं सिंघाड़े का हलवा (Singhade Ka Halwa Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – चाइनीज फ्राइड राइस के साथ मनाएं राष्ट्रीय फ्राइड राइज डे, ये रही रेसिपी
सिंघाड़े का हलवा बनाने की सामग्री-
- 1 कप सिंघाड़ा आटा
- 4 टेबलस्पून देसी घी
- 3/4 कप चीनी
- 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
- 1 टेबलस्पून बादाम कतरन
- 1 टेबलस्पून पिस्ता कतरन
अभी पढ़ें – छठ पूजा प्रसाद के लिए बनाएं बिहार का स्पेशल ठेकुआ, ये रही बनाने की रेसिपी
सिंघाड़े का हलवा बनाने की रेसिपी- (Singhade Ka Halwa Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक नॉनस्टिक कढ़ाई में देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप इसमें सिघाड़े का आटा डालें और करीब 3-4 मिनट तक चलाते हुए भून लें।
- इसके बाद जब आटे का रंग सुनहरा हो जाए तो आप गैस को धीमा कर दें।
- फिर आप इसमें 2 कप पानी डालें और मीडियम आंच पर चलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद आप इसको करीब 8-10 मिनट तक मीडियम आंच पर चलाते हुए पानी सूखने तक पकाते रहें।
- फिर आप इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और करीब 5-7 मिनट तक और पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर मिलाकर गैस को बंद कर दें।
- अब आपका व्रत के लिए स्वादिष्ट सिंघाड़े का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको कटे बादाम और पिस्ता से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
9 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
11 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
17 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
18 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
19 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines