Drinks for Strong Bones: सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान खान-पान का जितना अच्छे से ख्याल रखा जा सकता है वो गर्मियों में मुमकिन नहीं हो पाता है। गर्मियों की तुलना में सर्दियों में अधिक भूख लगती है और सेहत के लिए जरूरी खानपान की चीजें भी मौजूद होती हैं। कई पोषक तत्वों से भरे फल और हरी सब्जियां बाजारों में आसानी से मिल जाती है। सर्दियों में प्यास बहुत कम लगती है, लेकिन ये मौसम कुछ जूस के लिहाज से बहुत अच्छा होता है। कुछ ऐसे फल और सब्जियां हैं जिनका जूस बनाकर आप रोजाना अगर पिए तो शरीर में कई तरह से फायदा पा सकते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे भी जूस हैं जिन्हें हड्डियों की मजबूती के लिए बेहतरीन माना जाता है।
जी हां, अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं, तो आप अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी युक्त चीजों को शामिल कर सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे जूस लेकर आए हैं जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन डी के अलावा इन न्यूट्रिएंट्स की भी जरूरत होती है, जिसे आप घर पर बनाएं जूस का सेवन करके पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि हड्डियों की मजबूती के लिए किन जूस का सेवन करना चाहिए?
ये भी पढ़ें- Ghee in Navel: रात को सोने से पहले नाभि पर लगाएं देसी घी, मिलेंगे कई अचूक फायदे!
हड्डियों की मजबूती के लिए इन न्यूट्रिएंट्स की जरूरत
- पौटेशियम
- मैंगनीज
- आयरन
- फ्लोराइड
- विटामिन सी
- विटामिन के
- विटामिन बी
- मैग्नीशियम
- फॉस्फोरस
- विटामिन ए
- विटामिन डी
- कैल्शियम
हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद जूस
1. अनानास का रस (Pineapple Juice)
पाइनएप्पल यानी अनानास का जूस सर्दियों में सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये सिर्फ वजन कम करने के लिहाज से नहीं बल्कि हड्डियों की मजबूती के लिए भी बेस्ट हो सकते हैं। इस जूस में कैल्शियम और Vitamin K जैसे गुण पाए जाते हैं जो हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से ज्यादा फायदेमंद हैं ये 3 ड्रिंक, कम होगा बैली फैट
2. संतरे का जूस (Orange Juice)
सर्दियों में संतरे के जूस का सेवन करना फायदेमंद माना गया है। इसमें भरपूर मात्रा में Vitamin C पाया जाता है, जो हड्डियों में कोलाजन बनाने में खास रोल निभाता है। आप आसानी से घर में संतरे का जूस तैयार करके सेवन कर सकते हैं।
3. ग्रीन जूस (Green Juice)
सर्दियों में ग्रीन जूस को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। पालक जैसी पत्तेदार हरी सब्जियों का इस्तेमाल करके ग्रीन जूस बनाया जाता है जिसमें आंवला भी मिक्स करते हैं। इस ग्रीन जूस का सेवन करना हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें Vitamin K और कैल्शियम मौजूद होते हैं जो हड्डियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
वीडियो में देखिए सेहत के लिए फायदेमंद जूस की लिस्ट
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
12 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
19 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines