हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पहले रोज रात में बियर मांगती थी बीवी, अब पूरी कमाई शराब में उड़ा रही; सास-ससुर का जवाब-शादी ही क्यों की?

विज्ञापन

मैनपुरी: जब भी किसी दंपति को आपस में एक-दूसरे से दिक्कत होती है तो घर वाले ही सबसे बड़े जज होते हैं, लेकिन अगर वहीं से अटपटा जवाब मिल जाए तो फिर बेचारा गम का मारा क्या करे? उत्तर प्रदेश से हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की बीवी शराब की आदी है और जब उसने इस समस्या को लेकर अपने ससुराल वालों से बात की तो वहां मिले जवाब के बाद वह अंदर तक हिल गया। अब हारकर पुलिस का सहारा तका है। आइए जानें क्या है पूरा मामला? सास-ससुर ने क्या जवाब दिया दामाद को?

मामला मैनपुरी के कुरावली थाने के अधिकारक्षेत्र में आते इलाके का है। पुलिस को दी शिकायत में यहां के बंजारा समुदाय के एक युवक ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। न जाने कहां से बीवी को एक बुरी लत लगी हुई थी। पहले वह रोज रात में बियर की बोतल मांगती थी, लेकिन धीरे-धीरे शराब की लत लग गई। अब हालत इतनी खराब हो चली है कि उसके बस में बीवी की डिमांड को पूरा करना नहीं रहा। उसकी पूरी कमाई ऐसे ही बर्बाद हो जाती है।

हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जिस दिन उसे शराब नहीं मिलती, वह गाली-गलौच और मारपीट पर उतर आती है। डंडे और सरिये से कई बार हमला कर चुकी है। इतना ही नहीं, गजब की बात तो यह है कि इस बारे में ससुराल में बात की गई और वहां से बड़ा अटपटा जवाब सुनने को मिला। पीड़ित की मानें तो सास-ससुर ने कह डाला, ‘शराब ही तो पीती है, कोई खून तो नहीं पीती। जब शराब पिला नहीं सकते थे, तो फिर शादी ही क्यों की?’।

पीड़ित युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे उसकी बीवी की बढ़ती जा रही क्रूरता से बचाया जाए। या तो उसकी लत छुड़ा दी जाए या फिर उसे आए दिन होने वाली कलह और मारपीट से बचाने के लिए घर में फोर्स लगा दी जाए। उधर, इस अटपटी शिकायत के बाद पुलिस का भी दिमाग चकरा रहा है कि अब किया क्या जाए। हालांकि जांच के बाद आगे की कोई कार्रवई करने की बात कही जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें