Lauki Juice Recipe In Hindi: लौकी का नाम सुनते ही बड़े और बच्चे बुरी-बूरी सी शक्ले बनाने लगते हैं। लेकिन लौकी डायट्री फायबर, विटामिन- ए, विटामिन -सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन- बी3, बी6, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और जिंक जैसे कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से आपको वजन घटाने और पेट से जुड़ी समस्याओं में मदद मिलती है।
ऐसे में आज हम आपके लिए लौकी का जूस बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसके साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का सेवन करना लाभकारी होता है। इस पौष्टिक जूस को आप वेज लॉस के दौरान झटपट बनाकर पी सकते हैं। इससे आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे आपका पाचन तंत्र भी बेहतर बना रहता है, तो चलिए जानते हैं लौकी का जूस (Lauki Juice Recipe) बनाने की रेसिपी-
लौकी का जूस बनाने की सामग्री-
- 1 लौकी
- 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1/2 टी स्पून काली मिर्च कुटी
- 10-12 पुदीना पत्तियां
- 1 इंच टुकड़ा अदरक
- 2 टी स्पून नींबू रस
- चुटकीभर नमक
- 1-2 कप ठंडा पानी
- 5-6 आइस क्यूब्स
लौकी का जूस बनाने की रेसिपी- (Lauki Juice Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को छीलकर टुकड़ो में काट लें।
- फिर आप एक कुकर में कटी लौकी और थोड़ा सा पानी डालकर एक सीटी लगा लें।
- इसके बाद आप लौकी को कुकर से निकालकर थोड़ा सा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- फिर आप लौकी के टुकड़ों को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप जार में पुदीना पत्ते, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और अदरक डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें नींबू रस और स्वादानुसार नमक भी डालें।
- फिर आप इसमें ठंडा पानी डालें और पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप एक सर्विग गिलास में तैयार लौकी जूस और ऊपर से 2-3 आइस क्यूब्स डालें।
- अब आपका हेल्दी लौकी का जूस बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको पुदीना पत्तियों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
13 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
15 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
16 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
18 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines