DIY Dhoop: ऐसे तो बहुत लोग हैं जो कि घर पर ही हर चीज रेडी करते हैं, साथ ही बाहरी चीजों को खरीदना पसंद नहीं करते हैं. यहां तक रोजाना पूजा के दौरान काम आने वाली धूप को भी घर पर ही बनाने का सोचते हैं, ताकि बाहर से खरीदनी न पड़े और बच्चों सहित सभी परिवार वालों को उसके धुएं से किसी भी तरह की दिक्कत न हो. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं घर पर आसानी से मंदिर के लिए धूप बनाना, तो आइए जानते हैं Chef जसप्रीत सिंह से ऐसे तरीके के बारे में, जिसे आप अपना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Hair Growth Oil: लगातार बाल झड़ने से पतली हो गई चोटी? ट्राई करें ये होममेड हेयर ऑयल, होगी अच्छी ग्रोथ
DIY ऑर्गेनिक धूप | DIY Organic Dhoop
इस तरह बनाएं आसानी से धूप
घर पर आसानी से धूप बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन लें. अब इस पैन में आप एक कटोरी गेंदे के फूल डालें. इसके बाद आप इसमें मोगरा और गुलाब की पत्तियां डालें. अब इन सबको तब तक भून लें, जब तक यह ड्राई न हो जाएं. अब आप इनको मिक्सी में डालकर पीस लें. साथ ही इसके साथ आप नारियल का भूसा, कपूर, दालचीनी की डंडी—इन सभी को पीस लें. जैसे ही यह पाउडर बन जाए, आप इसको छान लें. छानने के बाद आप इसमें चंदन पाउडर और घी डालें. फिर आप इसको धूप की शेप दें और चला दें. बस इस आसान तरीके से नेचुरल धूप रेडी हो जाएगी, जिसके धुएं से आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी.
घर पर बनी धूप के फायदे (Benefits of Homemade Dhoop)
- घर की बनी धूप में किसी भी तरह के केमिकल, परफ्यूम या टॉक्सिन नहीं होते, इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होती है.
- नैचुरल सामग्री से बनी धूप का धुआं हल्का और शुद्ध होता है, जिससे एलर्जी, जलन या सांस की समस्या नहीं होती.
- कपूर, चंदन, लौंग, दालचीनी और फूलों से बनी धूप वातावरण को स्वच्छ और सुगंधित बनाती है.
- प्राकृतिक फूलों और जड़ी-बूटियों की महक से मन शांत होता है और मेडिटेशन या पूजा का वातावरण बेहतर बनता है.
- घर की धूप बनाने में बहुत कम सामग्री लगती है, इसलिए यह बाजार की तुलना में काफी सस्ती होती है.
- कपूर और दालचीनी जैसे तत्वों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हवा को रोगाणुओं से मुक्त करते हैं.
इसे भी पढ़ें- Makeup Tips: लिपस्टिक बार-बार फैल जाती है? इन स्मार्ट हैक्स से होंठ दिखेंगे हमेशा शार्प और नीट
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
3 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
5 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
9 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines