DIY For Old Sarees: इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि साड़ी हर भारतीय महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। हर महिला की कवर्ड में अलग-अलग तरह की साड़ियां होती हैं। दिक्कत तब आती है जब हम नई और मॉडर्न फैशन की साड़ियां तो खरीद लेते हैं लेकिन कवर्ड में रखी कुछ पुरानी साड़ियां एक-दो बार पहनने के बाद आउट ऑफ फैशन हो जाती हैं। क्योंकि आजकल साड़ियों का फैशन बहुत तेजी से बदल रहा है। ऐसे में अगर आप पुराने फैशन की साड़ियां भी पहनती हैं तो उन्हें पहनने के बाद आप आउटडेटेड दिखने लगती हैं।
पुरानी साड़ियों को कम पहनने के कारण बिल्कुल नई जैसी लगती हैं। इसलिए इन्हें किसी को देने का मन नहीं करता। अगर आपके पास भी ऐसी ही कई साडिया पड़ी है तो उनका रियूज कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे DIY आइडियाज बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप पुरानी साड़ियों को क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।
पुरानी साड़ियों का ऐसे करें इस्तेमाल
पोटली बैग- पुरानी सिल्क साड़ियों से आप पोटली बैग बना सकती हैं। साड़ियों से पोटली बैग बनाना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। बस आपको इसे अच्छे से सिलना है फिर इसे सजाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी।
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: नहीं बढ़ रहे हैं बाल? तो अपने आहार में लाएं सुधार, जानिए कैसे?
कुशन – आप सिल्क, बनारसी फैब्रिक की साड़ियों से खूबसूरत सा कुशन बना सकती हैं। कुशन को ट्रेंडी लुक देने के लिए उनमें लेस, टैसल्स और पॉमपॉम्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
डायनिंग टेबल सेट- आप बनारसी और कढ़ाई वाली साड़ियों का इस्तेमाल करके बेहद खूबसूरत डाइनिंग टेबल सेट बना सकती हैं।
पर्दे- एक साड़ी लगभग छह मीटर लंबी होती है। आप साड़ी की लंबाई का उपयोग अपने घर के लिए सुंदर पर्दे बनाने के लिए कर सकती हैं। अगर आप पूरे घर के लिए पर्दे बनाना चाहती हैं तो अलग-अलग साड़ियों को मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। इससे आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ेगी और पैसों की भी बचत होगी।
संबंधित खबरें
कम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
6 mins agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
2 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
18 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
21 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
22 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
23 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines