Digital vs Real Books: डिजिटल किताबों और रियल किताबों की अगर तुलना की जाए तो दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं। किताब चाहे जो भी हो कभी बुरी नहीं होती, लेकिन ये बात भी सच है कि लोगों ने समय के साथ-साथ खुद में भी बदलाव कर लिया है। उदाहरण के लिए जैसे ही डिजिटल का दौर आया लोगों ने डिजिटल किताबों को ही अपना दोस्त बना लिया और रियल किताबों से दूरी।
आपको बता दें रियल किताबों को पढ़ने का अनुभव अलग ही होता है रियल किताबों को पढ़ने से आंखों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। वहीं डिजिटल किताबों की पूरी लाइब्रेरी बिना किसी वजन के अपने साथ लेकर चलने की सुविधा लाजवाब है। फिर कई बार डिजिटल किताबें रियल किताबों से काफी सस्ती भी होती हैं।
कहीं फायदे है तो कहीं नुकसान
हां, डिजिटल किताबों को पीढ़ी दर पीढ़ी चला नहीं सकते और एक पुरानी रियल किताब को पढ़ने का जो आनंद है वो एक डिजिटल किताब से नहीं आता, लेकिन फिर कई बार काफी बड़ी किताबें उदारहण के लिए लियो टॉलस्टॉय की युद्ध और शांति को डिजिटल रूप में अपने साथ लाना, ले जाना रियल किताब से आसान पड़ता है।
ये भी पढ़ें- कहीं आप तो नहीं करते टाइट या ढीले कपड़े पहनने में ऐसी भूल?
स्कूल कॉलेज में भी अब नाम की रह गयी किताबें
हर स्कूल और कॉलेज में आपको एक लाइब्रेरी जरूर मिल जाएगी लेकिन क्या उस लाइब्रेरी में आपके विषय से रिलेटेड सभी किताबें होती है? जवाब होगा नहीं, अरे स्कूल में बच्चों को कब लाइब्रेरी में ले जाया जायेगा ये तक तय नहीं होता। बच्चों को बचपन से ही किताबों को पढ़ने की आदत डालनी चाहिए और स्कूल और कॉलेज में हर दिन बच्चों को लाइब्रेरी लेकर जाना चाहिए, अगर बच्चा किसी किताब को घर ले जाना चाहे तो उसे मना न करके ले जाने देना चाहिए।
रियल किताबों को पड़ना न छोड़ें
हमारा मानना यही है कि आप डिजिटल और रियल किताबों के बीच संतुलन बनाकर चलिए। सहूलियत के लिए डिजिटल को यूज करें और किताब पढ़ने को अगर महसूस करना चाहते हैं उसे एक एक्सपीरियंस बनाना चाहते हैं तो वास्तविक किताब को पढ़ें। दोनों ही अच्छे हैं। कोई भी बुरा नहीं है लेकिन डिजिटल ज्ञान के चलते अपनी रियल किताबों को पड़ना न छोड़ें।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 hr agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
6 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
9 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
10 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines