हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Black Tea और Green Tea के कई फायदे और नुकसान, दोनों चाय में कौन-सी हैं, आपकी पंसद ?

Difference Between Green And Black Tea: ग्रीन टी और ब्लैक टी में अंतर, ब्लैक टी सस्ते दामों में उपलब्ध हो जाती है।

विज्ञापन
Black Tea और Green Tea

Difference Between Green And Black Tea: ग्रीन टी और ब्लैक टी में अंतर की बात करें तो इन दोनें में सबसे बड़ा अंतर यह है कि ब्लैक टी में कैफीन की मात्रा अधिक और ग्रीन टी कैफीन के मात्रा काम पायी जाती है। जैसा की नाम से ही पता चलता है ग्रीन टी का कलर हरा और ब्लैक टी का कलर काला होता है, जिसकी वजह से इन्हें हरी और काली चाय भी कहा जाता है। मार्केट रेट देखें तो ग्रीन टी अधिक महंगी होती है जबकि इसके मुकाबले ब्लैक टी इससे सस्ते दामों में मिल जाती है।

 

ग्रीन टी पीने के फायदे

ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और यह वजन घटाने में मददगार होती है। इसमें दालचीनी को मिलाकर पीने से नेचुरल तरीके से वजन कम करने में मदद मिलती है। हल्दी में एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है। जो शरीर में वजन को घटाने में मदद करते हैं। खाली पेट हल्दी को ग्रीन टी में मिलाकर पीने नेचुरली वेट लॉस होता है। ग्रीन टी में कई प्रकार की हब्र्स मिली होती हैं जो सेहत के लिए अच्छी होती है। यह बॉडी के कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। यह दिल से संबंधित बीमारियों में भी फायदा पहुंचाती है। लिवर के लिए भी बहुत लाभकारी है। इससे गंदे कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी घटता है। अगर इसे रोजाना पिया जाए तो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम होता है और साथ में इम्यूनिटी सिस्टम भी सही होने में मदद मिलती है।

Green Tea

 

ग्रीन टी पीने के नुकसान

ग्रीन टी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं लेकिन किसी भी चीज की अति बहुत बुरी मानी जाती है। एक दिन में 3 से 4 कप से ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। इसका सेवन ज्यादा करने से लीवर में समस्याएं होती है। रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन न करें इससे नींद आने में दिक्कत होती है। कई लोग सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं जो हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती है। यदि आप वजन घटाने के लिए ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं, तो आपको कम मात्रा में ही करें। इसमें टैनिन होता है जो आपके पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा सकता है।

 

ब्लैक टी पीने के फायदे

ब्लैक टी पीने के कई सारे फायदे हैं। अगर आप इसका सेवन रोजाना करते हैं, तो हाई ब्लड प्रेशर , हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा सहित के कई बीमारियों से बच सकते हैं। इससे इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है और वायरल बीमारियों से आप बच सकते हैं। इसमें कैफीन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी होती हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के चलते ब्लैक टी हार्ट से लेकर आंत और डायबिटीज तक की समस्या में मदद करती है। इसमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। इसके साथ ही सुबह ब्लैक टी पीने से ताजा महसूस किया जा सकता है।

Black Tea

 

ब्लैक टी पीने के नुकसान

ब्लैक टी में कैफीन की ज्यादा मात्रा सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है। हाई ब्लड प्रेशर किडनी की बीमारी का सबसे बड़ा रिस्क होता है। इसलिए कैफीन वाली चीजें किडनी के लिए नुकसानदायक होती है। इसमें मिलने वाला ऑक्सलेट सबसे ज्यादा कीडनी को नुकसान पहुंचाता है। इसमें ऑक्सालेट होती है जो ऑक्सालेट कैल्शियम से जुड़ते हैं और क्रिस्टल बना देते हैं जिससे किडनी में पथरी (स्टोन) होने का खतरा रहता है। इसीलिए किडनी की सेहत के लिए ख्याल रखने के लिए ब्लैक टी ज्यादा नहीं पीनी चाहिए।इसे ज्यादा पीने से और भी कई साइड इफेक्ट होते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें