Dhanteras 2025: आज देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन शॉपिंग का धार्मिक महत्व होता है और कहा जाता है कि घर में अगर सोना, चांदी, स्टील या इलेक्ट्रॉनिक्स वगैरह का सामान लाया जाए तो इससे घर में बरकत होती है और मां लक्ष्मी घर में विराजमान होती हैं सो अलग. इस दिन धन्वंतरि और कुबेर महाराज की भी पूजा की जाती है. ऐसे में अगर आप भी धनतेरस पर गहने, बर्तनल(Utensils) या घर का कोई और सामान खरीदने जा रहे हैं तो कुछ शॉपिंग हैक्स (Shopping Hacks) जान लें. इन हैक्स से आपके लिए अच्छे दामों में सामान लाना आसान हो जाएगा.
धनतेरस के शॉपिंग हैक्स | Dhanteras Shopping Hacks
ऐसे खरीदें जूलरी
क्वालिटी देखें – हाई क्वालिटी मटीरियल और शिल्प देखें. ऐसी जूलरी लें जिसे अच्छे से बनाया गया हो, जो लंबे समय तक चल सके और आने वाले कई सालों तक फैशन में रहे.
मेकिंग चार्जेस देखें – मेकिंग चार्ज आमतौर पर 6 से 25 प्रतिशत के करीब होता है. ऐसे में कोशिश करें कि आप कम मेकिंग चार्ज वाले डिजाइन चुनें.
BIS Hallmark देखें – BIS Hallmark हॉलमार्क वाला गोल्ड या सिल्वर खरीदें. यह शुद्धता की गारंटी देता है.
22k गोल्ड खरीदें – गोल्ड 24k का हो तो वो बेहद मुलायम होता है, इसीलिए 22k गोल्ड ज्यादा टिकाऊ रहता है.
पुराने गहने कर सकते हैं एक्सचेंज – अपने पुराने गहनों को एक्सचेंज किया जा सकता है. इन्हें रीमेक करवाना भी किफायती रहता है.
ऑनलाइन दाम देखें – दुकान जाकर गोल्ड (Gold) खरीद रहे हैं तो एकबार ऑनलाइन दाम चेक कर लें. ऑनलाइन साइट्स पर इस समय भारी डिस्काउंट चल रहे हैं.
बर्तन शॉपिंग हैक्स
सेट में लें सामान – बर्तनों को आप सेट में खरीद सकते हैं. सिंगल पीस महंगे आते हैं और सेट सस्ते पड़ते हैं.
वजन देखकर लें – बहुत ज्यादा बर्तन जल्दी खराब हो जाते हैं इसीलिए भारी और टिकाऊ बर्तन लें.
ब्रांड्स के डिस्काउंट देखें – कई बार लोगों को लगता है कि सामान अगर ब्रांडेड होगा तो ज्यादा महंगा होगा जबकि बड़े ब्रांड्स पर अक्सर डिस्काउंट (Discount) भी मिलते हैं.
ऑनलाइन चेक करें – ऑनलाइन 60 से 70 प्रतिशत की छूट भी मिलती है. इसीलिए ऑनलाइन दाम जरूर चेक कर लें.
ऑनलाइन कूप कोड्स का करें इस्तेमाल – कई बार ब्रांड्स अपने ऑनलाइन वेबसाइट्स पर एक्स्ट्रा ऑफर्स भी देते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
- कैशबेक के लिए आप अपने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ट या ऑनलाइन पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- क्या सामान लेना है और कैसा लेना है इसकी एक लिस्ट बनाकर जाएं.
- कोंबो ऑफर्स खरीदें जिससे सामान आपको सस्ता पड़े.
- प्राइज कंपेयर करके देखें. एक ही दुकान में जाने के बजाए 2-3 में जाएं.
यह भी पढ़ें- Diwali 2025: ऑफिस दिवाली पार्टी में पहनने के लिए परफेक्ट हैं ये आउटफिट्स, सेलेब्स के इन लुक्स पर डाल लीजिए एक नजर
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
21 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines