Suji Ladoo: सूजी प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। सूजी की मदद से आमतौर पर घरों में हलवा, लड्डू, बर्फी, डोसा या इडली बनाकर खाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने सूजी के लड्डू ट्राई किए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सूजी के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होते हैं। इसके साथ ही ये कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाते हैं। इनको आप किसी भी खास मौके पर बनाकर सबका मुंह मीठा करा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं सूजी के लड्डू बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – Caramel Makhana Recipe: स्नैक में ट्राई करें हेल्दी गुणों से भरपूर कैरेमल मखाना, ये रही झटपट रेसिपी
सूजी के लड्डू बनाने की आवश्यक सामग्री-
- सूजी 2 कप
- चीनी पाउडर या बूरा
- ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे
- ताजी मलाई
- कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल या नारियल बुरादा
- देसी घी
सूजी के लड्डू कैसे बनाएं? (How To Make Suji Laddu)
- सूजी के लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डाल कर गर्म करें।
- फिर आप इसमें सूजी डालें और धीमी आंच पर भून लें।
- इसके बाद आप इसमेंं नारियल का बुरादा या सूखे नारियल को कद्दूकस करके डालें।
- फिर आप इसमें बारीक कटे बादाम, काजू और पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से लगातार चलाते हुए भून लें।
- फिर आप इसमें बूरा या पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें ताजी मलाई डालकर अच्छी तरह से मिलाकर गैस को बंद कर दें।
- अगर आप चाहें तो इसमें इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।
- फिर आप इस मिक्चर को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आप इसके मीडियम साइज के लड्डू बनाकर तैयार कर लें।
- फिर आप लड्डू बारीक कटी मेवा या बादाव या केसर से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
57 mins agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 hr agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
3 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
4 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
4 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
4 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
7 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
8 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines