David Warner Love Story: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर जहां अपनी खेल के प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं वहीं वह अपने फैमिली को लेकर भी काफी सुर्खीयां बटोर चुके हैं। इसमें अगर बात कहीं उनके सोशल मीडिया पर टिकटॉक वीडियो बनाकर फैंस के दिल जीतने की रही हो या फिर उनके पर्सनल लाइफ की जहां उनकी लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं रही है। वॉर्नर की पत्नी का नाम कैंडिस हैं। डेविड वॉर्नर ने साल 2015 में कैंडिस से शादी की थी, लेकिन उससे पहले ही 2014 में वह उनके बच्चे की मां बन चुकी थी। इस कपल के इस समय 3 बच्चे हैं और तीनों बेटी हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ओपनर डेविड वॉर्नर और उनकी वाइफ कैंडिस वार्नर अक्सर चर्चा में रहते हैं तो चलिए इनकी लव-स्टोरी के बारे में जानते हैं।
डेविड वॉर्नर की लव स्टोरी
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की लव स्टोरी किसी दिलचस्प फिल्म से कम नहीं है। इनकी स्टोरी काफी ज्यादा इमोशन से भरा हुआ है, जहां डेविड खुद को बदल दिया और एक खुशहाल मैरिड लाइफ की शुरूआत की, ऐसा कहा जाता है कि वॉर्नर अपने पत्नी के साथ रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं थे लेकिन वाइफ कैंडिस वॉर्नर के प्यार ने उन्हें काफी बदल दिया और वह उनके साथ समय बिताना शुरू कर दिए। वह इसके बाद बेहद करीब आते गए और अंत में उन्होंने कैंडिस से शादी करने का फैसला ले लिया।
डेविड वॉनर की लव स्टोरी
डेविड वॉर्नर और कैंडिस की पहली बार बात कैसे हुई
डेविड वॉर्नर और कैंडिस की लव स्टोरी ट्विटर (x) के द्वारा शुरू हुई थी। दोनों ने पहली बार इसी के माध्यम से बात की थी। जब वार्नर एशेज के लिए इंग्लैंड गए हुए थे तो कैंडिस ने उसी दौरान उन्हें पहली बार मैसेज किया था। इसी मैसेज के साथ दोनों की बात शुरू हुई थी। इसके बाद लगातार दोनों में यह सिलसिला जारी रखा और एक अच्छे दोस्त बन गए धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदलने लगी।
डेविड वॉनर की लव स्टोरी
डेविड वॉर्नर और कैंडिस की 3 बेटियां
प्यार इतना परवान चढ़ा कि शादी के पहले ही 2014 में कैंडिस एक बेटी की मां बन गई, जबकि इन दोनों ने शादी साल 2015 में की थी। इनकी वर्तमान में तीन बेटियां हैं, ईवी, इंदी और इस्ला। वॉर्नर और उनकी पत्नी कैंडिस की बड़ी बेटी ईवी हैं। इनका ही जन्म सितंबर 2014 में हुआ था। बता दें, उनकी पहली संतान ईवी वार्नर 11 सितंबर 2014 को और 14 जनवरी 2016 को दूसरी बेटी, इंदी और 30 जून 2019 को तीसरी बेटी इस्ला का जन्म हुआ। वे अभी सिडनी में रहते हैं।
डेविड वॉर्नर और कैंडिस की 3 बेटियां
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines