Dark Elbows And Knees: हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है इसलिए कई लोग चेहरे की देखभाल के लिए तो बहुत कुछ करते हैं लेकिन कोहनी और घुटनों की त्वचा को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसके कारण कोहनियों और घुटनों पर गंदगी जमा होने लगती है और उनका कालापन बढ़ता जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जो आपकी कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने में मददगार हो सकते हैं।
आलू का रस
आलू के रस की मदद से कोहनी और घुटनों का कालापन दूर किया जा सकता है। इसके लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और उस रस को कोहनी और घुटनों पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। इसके बाद घुटनों और कोहनियों पर मॉइस्चराइजर लगाएं, ऐसा करने से जल्द ही असर दिखना शुरू हो जाएगा।
नारियल का तेल
नारियल का तेल कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए रोजाना नहाने के बाद कोहनियों और घुटनों पर नारियल का तेल लगाएं और 7-8 मिनट तक मसाज करें।
ये भी पढ़ें- Glowing Skin Drinks: पाना चाहते हैं चमकदार त्वचा? तो ये 4 ड्रिंक्स हैं फायदेमंद
हल्दी
प्राचीन काल से ही हल्दी का उपयोग सौंदर्य निखारने के लिए भी किया जाता रहा है। हल्दी का लेप लगाने से चेहरे पर निखार आता है, वहीं घुटनों और कोहनियों का कालापन दूर करने में भी हल्दी मददगार है। इसके लिए एक चम्मच दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर कोहनियों और घुटनों पर लगाएं फिर 7-8 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।
एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा के लिए रामबाण है, इसके इस्तेमाल से त्वचा में निखार आता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो घुटनों और कोहनियों के कालेपन को दूर करने में मददगार होते हैं। इसके लिए एलोवेरा और दूध को मिलाकर रोजाना रात को सोने से पहले त्वचा पर लगाएं फिर अगली सुबह इसे सामान्य पानी से धो लें। ऐसा करने से जल्द ही असर दिखेगा।
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
7 mins agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 hr agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
3 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
4 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
18 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
20 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
21 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
23 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
23 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines