Dandruff in Winter Season Reason and Cure: सर्दियों में क्या आप भी रूसी की समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो कभी सोचा है कि गर्मियों के बजाए आपको सर्दियों में ही क्यों बालों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है? क्यों बालों का अधिक झड़ना या बालों में रूसी का होना आपके लिए परेशानी की वजह बन जाता है? इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है? लाइफस्टाइल में बदलाव करके क्या रूसी की समस्या से मुक्ति पाई जा सकती है? आइए आपको इन सभी सवालों के जवाब देते हैं।
दरअसल, News 24 Hindi ने हेल्थ कोच सरबजोत कौर से सर्दियों में होने वाले डैंड्रफ को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने डैंड्रफ होने कारण को बताने के अलावा नुस्खे और लाइफस्टाइल में किए जाने वाले बदलावों का जिक्र किया। आइए जानते हैं कि क्या डैंड्रफ सिर्फ एक मौसमी समस्या है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है?
क्या डैंड्रफ सिर्फ एक मौसमी समस्या है?
डैंड्रफ पूरे साल किसी को भी हो सकता है, लेकिन तापमान और आर्द्रता में गिरावट के कारण पतझड़ और सर्दियों के दौरान बढ़ जाता है। लोग आमतौर पर डेड स्किन की बाहरी परत को हटा देते हैं, लेकिन जब वो स्किन सेल्स टर्बो स्पीड से खोपड़ी से निकल जाती हैं तो इसे रूसी कहा जाता है।
Causes of Dandruff in Winter Season
- तनाव (Stress)
- अतिसक्रिय तेल ग्रंथियां (Overactive oil Glands)
- पसीने से होने वाली त्वचा की खुजली की बीमारी (Seborrhoeic dermatitis)
- चेहरे को प्रभावित करने वाले खुजलीदार और पपड़ीदार दाने (itchy and scaly rash affecting face)
- यीस्ट संक्रमण (Yeast infection)
- सोरायसिस (Psoriasis)
Remedies to Get Rid of Dandruff Naturally
1. रोजमैरी (Rosemary)
रोजमेरी में बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से लड़ने के गुण होते हैं। इसको पानी में घोलकर स्प्रे किया जा सकता है और 15 मिनट के बाद पानी से धो दिया जा सकता है। तेजपत्ता का पीसा हुआ पानी (1 लीटर पानी में मुट्ठी भर कुचली हुई तेजपत्ता डालें) और 20 मिनट तक भिगोएँ। छान लें, ठंडा होने दें और लगाएं। एक घंटे तक रखें और धो लें
2. टी ट्री ऑयल (Tea tree oil)
इसमें एंटी फंगल गुण होते हैं। 1 चम्मच कैरियर ऑयल (जैतून का तेल या ग्रैंड ऑयल) में टी ट्री ऑयल की 7 बूंदें घोलें और अपने स्कैल्प पर लगाएं।
3. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)
एप्पल साइडर विनेगर को समान रेसियो में पानी के साथ मिलाएं, इसे शैम्पू की तरह थोड़ा सा बालों में लगा लें। इसके बाद पानी से बाल धो लें।
4. दही (Apply yoghurt on your Scalp)
अगर आप भी रूसी की समस्या से परेशान हैं तो अपने स्कैल्प पर दही लगाएं।
5. अलसी का तेल (Flaxseeds oil)
रूसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने बालों पर अलसी का तेल लगा सकते हैं।
Diet for Dandruff in Hindi
हेल्थ कोच सरबजोत कौर के अनुसार सिर के बालों के रोम में सूजन के कारण रूसी होती है, इसलिए आंत की सफाई एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आपको अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स शामिल करें जो फर्मेंटेड फूड्स होते हैं। इनमें कांजी, घर का बना अचार, दही और फर्मेंटेड सब्जियां शामिल हैं।
इन सबके अलावा आप अपनी डाइट में ओमेगा-3 युक्त आहार जैसे अलसी, अखरोट मछली आदि को भी शामिल कर सकते हैं।आप साबुत अनाज, विभिन्न प्रकार के मेवों और बीजों के रूप में हेल्दी हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल कर सकते हैं।
हालांकि, अपनी डाइट से रिफाइंड शुगर को हटा दें। शुगर युक्त चीजों से फंगल और यीस्ट इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है, जिससे रूसी हो सकती है। इसके अलावा बहुत गर्म पानी से सिर न धों वरना आपकी त्वचा से नमी छीन सकती है और रूखेपन से रूसी की समस्या हो सकती है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
41 mins agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
14 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
22 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines