How To Make Cucumber Face Mask: खीरा एक बहुत ही हेल्दी सुपर फूड है जोकि 95% पानी से भरपूर होता है। ये आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए बेहतरीन होता है। स्किन पर खीरा लगाने से आपकी त्वचा को ठंडक प्रदान होती है। इसके साथ ही खीरे की मदद से आपके फेस की टैनिंग, दानें और कील-मुंहासों की समस्या भी कम हो जाती है।
इतना ही नहीं खीरा एक बेहतरीन एंटी एजिंग फूड है जिसके इस्तेमाल से आपको स्किन टाइटनिंग में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए खीरा फेस मास्क लेकर आए हैं। इस फेस मास्क को स्किन केयर में शामिल करने से आपको जवां और चमकदार त्वचा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं खीरा फेस मास्क (How To Make Cucumber Face Mask) बनाने की विधि-
खीरा फेस मास्क बनाने की सामग्री-
- 1 चम्मच खीरे का जूस
- 1 चम्मच आलू का रस
- 1 चम्मच चावल का आटा
- 1 चम्मच ग्लिसरीन
खीरा फेस मास्क कैसे बनाएं? (How To Make Cucumber Face Mask)
- खीरा फेस मास्क बनाने के लिए आप एक बाउल में खीरे और आलू का जूस डालें।
- इसके बाद आप इसमें चावल का आटा और ग्लिसरीन डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप इसको फेस पर लगाने से पहले चेहरे को साफ कर लें।
- फिर आप इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें।
- इसके बाद आप इसको कम से कम 10-15 तक लगाकर सुखाएं।
- फिर साधारण पानी से फेस को धोकर साफ कर लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस मास्क को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
39 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
2 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
23 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines