Beetroot Cutlet: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में चुकंदर बेहद लाभकारी होता है। चुकंदर से आप सुबह नाश्ते में हेल्दी कटलेट बनाकर खा सकते हैं। चुकन्दर कटलेट स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से आपका स्टेमिना स्ट्रॉंग होता है। इतना ही नहीं चुकंदर कटलेट आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करने से लेकर बजन घटाने में भी मदद करता है। कटलेट कई प्रकार के होते है। इसमें सूजी कटलेट, बेसन कटलेट या दाल कटलेट आदि शामिल हैं।
चुकंदर का सेवन आमतौर पर सलाद या जूस के तौर पर किया जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए चुकंदर कटलेट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसको आप नाश्ते या स्नैक में भी कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं।
Beetroot Cutlet बनाने के लिए जरूरी सामान-
- उबले आलू 2-3
- गाजर 1/2 कप कटी और उबली हुई
- चुकन्दर 1
- हरी मिर्च 2 बारीक कटी
- हरा धनिया 1/4 कप कटा
- ब्रेड क्रम्ब्स 1/4 कप
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- काली मिर्च 1/2 चम्मच
- चाट मसाला 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- कॉर्नफ्लोर 2 बड़े चम्मच
- तलने के लिए तेल आवश्यकतानुसार
चुकन्दर कटलेट कैसे बनाएं? (Beetroot Cutlet Recipe)
- चुकन्दर कटलेट को बनाने के लिए आप सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बर्तन में मैश कर लें।
- फिर आप चुकन्दर को भी छीलकर और धोकर कद्दूकस करके आलू में डालें।
- इसके बाद आप इसमें सभी पसंदीदा सब्जी जैसे- गाजर, बीन्स, मटर, मिर्च और हरा धनिया डालें।
- फिर आप इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मिक्चर बना लें।
- फिर आप तैयार मिक्चर के मनपसंद आकार में कटलेट बना लें।
- इसके बाद आप इन कटलेट को कॉर्नफ्लोर, मैदा और पानी के तैयार मिक्चर में डुबोएं।
- फिर आप इनको ब्रेड क्रम्स से अच्छी तरह से कोट कर लें ।
- इसके बाद आप इनको एक पैन में तेल की मदद से सुनहरा-भूरा होने तक फ्राई कर लें।
- अब आपके हेल्दी चुकन्दर कटलेट बनकर तैयार हो चुके हैं।
चुकन्दर कटलेट के फायदे-
- हेल्दी वजन मेंटेन करने में मददगार होता है।
- शरीर में खून की कमी को दूर करता है।
- शरीर में कैंसर को रोकने में सहायक होता है।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
52 mins agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
4 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
6 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines