Cracked Heel Remedies: आजकल बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने पैरों का ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिस वजह से आगे चलकर काफी दिक्कत हो सकती है। जिनमें से सबसे कॉमन है एड़ियों का फटना। अगर आप भी इसपर ध्यान नही दे पा रहें हैं, तो आपको बता दें कि क्रैक हील्स के चलते अगर आप कोई भी फुटवियर पहनते हैं तो आपको काफी दर्द और जलन का सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से आपको चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही ये न सिर्फ लुक को बिगाड़ती हैं, बल्कि ओवरऑल कॉन्फिडेंस पर भी असर डालती है। तो आइए, आपको बताते हैं किन 5 स्टेप्स से आप अपनी फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
1. केले का मास्क
Image Source: Freepik
- 2 पके केले लें और उनका एक स्मूथ पेस्ट बनाएं।
- पेस्ट को अपने पैरों की एड़ियों, नाखूनों और अंगूठे के किनारों तक अच्छे से लगाएं।
- इसे 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए इसे दो हफ्तों तक करें।
2. वैसलीन और नींबू का रस
Image Source: Freepik
- अपने पैरों को 15 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगोएं।
- फिर पैरों को धोकर सुखा लें।
- एक चम्मच वैसलीन में कुछ बूंद नींबू का रस मिलाएं।
- इस मिश्रण को अपने पैरों पर अच्छे से लगाएं।
- उसके बाद रात भर मोजे पहनें रहें।
3. एलोवेरा
Image Source : Freepik
- एक बाल्टी में गुनगुना पानी भर लें।
- एड़ियों को 5-10 मिनट के लिए पानी में डुबोकर रखें।
- फिर पैरों को सुखा लें।
- अब इन पर एलोवेरा जेल लगाएं।
- इसके बाद मोजे पहन लें।
- फिर अगली सुबह नॉर्मल पानी से धो लें।
4. शिया बटर
Image Source: Freepik
- आपको बस अपने पैरों को अच्छे से साफ करना है।
- पैरों पर शिया बटर को लगाकर उस पर मोजे पहनकर सो जाना है।
- कुछ ही दिनों में आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा
5. शहद
Image Source: Freepik
- एक बाल्टी पानी में एक कप शहद मिला लें।
- इसमें 15-20 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें।
- फिर एड़ियों को स्क्रब करें।
- स्क्रब के बाद गुनगुने पानी से पैरों को धो लें।
ये भी पढ़ें- Beauty Tips: कितने तरह के होते हैं मेकअप ब्रश? जानें कैसे किया जाता है इसका इस्तेमाल
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
7 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
11 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
15 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
16 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
18 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines