Cooking Tips: आज के समय में महिलाएं घर के साथ-साथ बाहर के कामों में भी बराबरी से हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में रसोई के काम को आसान और कम समय में पूरा करना जरूरी हो जाता है। खाना बनाना एक जिम्मेदारी तो है ही, लेकिन अगर कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाए जाएं तो यह काम मजेदार और आसान हो सकता है। बहुत सी महिलाएं खाना बनाते समय छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए कुछ आसान और उपयोगी कुकिंग टिप्स अपनाए जा सकते हैं तो आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जो आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
सभी सामग्री पहले से तैयार रखें
अगर आप वर्किंग वुमन हैं तो हफ्ते की चीजों को पहले से ही स्टोर कर लें। जैसे टमाटर का पेस्ट, प्याज का पेस्ट, अदरक-लहसुन को चॉप करके रख लें। इससे आपको खाना बनाने में आसानी होगी और बार-बार चीजें ढूंढनी नहीं पड़ेंगी, जिससे काम आसान होगा।
स्मार्ट किचन टूल्स का इस्तेमाल करें
स्मार्ट किचन टूल्स का उपयोग करें। आप चॉपर, ग्रेटर, प्रेशर कुकर और सिलिकॉन स्पैटुला जैसे टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके काम को तेज और सुविधाजनक बनाते हैं और समय व मेहनत दोनों बचाते हैं।
कम तेल में स्वादिष्ट खाना बनाएं
न रखें कि तेल की मात्रा सीमित रखें और तवा या नॉन-स्टिक कढ़ाई का इस्तेमाल करें। इससे खाना हेल्दी रहेगा और ज़् समय भी नहीं लगेगा।
ये भी पढे़ं- Monsoon Recipe: इस मॉनसून घर पर बनाएं जयपुर की मशहूर कचौड़ी मेहमान भी पूछेंगें, होटल से मंगाई है क्या?
बचे हुए खाने को दोबारा इस्तेमाल करें
ऐसे बहुत से लोग हैं जो बचे हुए चावल को फेंक देते हैं। आप चाहें तो बचे हुए चावल से तले हुए चावल (फ्राइड राइस), बची हुई दाल से पराठे या पकौड़े बनाए जा सकते हैं। इससे खाना बर्बाद नहीं होगा और कुछ नया भी बन जाएगा।
साफ-सफाई का ध्यान रखें
खाना बनाते समय साथ-साथ बर्तन धोते रहें और किचन को साफ रखें। इससे अंत में ज्यादा काम नहीं बचेगा और रसोई हमेशा व्यवस्थित रहेगी।
ये भी पढे़ं- Kitchen Tips: चॉपिंग बोर्ड पर दिखती नहीं लेकिन होती है गंदगी, जानिए कैसे करें पूरी तरह से साफ
संबंधित खबरें
धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
2 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
4 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
21 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
23 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines