Corn Flour Dessert: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कॉर्न फ्लोर बहुत मददगार होते है। कॉर्न फ्लोर से आप हेल्दी डिजर्ट बनाकर खा सकते हैं। कॉर्न फ्लोर डिजर्ट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। कॉर्न के सेवन से आपको वजन घटाने में भी आसानी होती है। इतना ही नहीं कॉर्न फ्लोर डिजर्ट पाचन क्रिया को भी हेल्दी बनाए रखता है।
वैसे तो आप कॉर्न की मदद से कई तरह की हेल्दी डिशेज जैसे- चाट, चीला या सब्जी बना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कॉर्न फ्लोर डिजर्ट बनाने की विधि लेकर आए हैं। ये खाने में बेहद लजीज और बनाने में भी काफी सरल होता है।
कॉर्न फ्लोर डिजर्ट को दूध, मक्का, पाउडर शुगर और कॉर्न की सहायता से तैयार किया जाता है। अगर आप मीठे में हेल्दी ऑप्शन खोज रहे हैं तो ये एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
Corn Flour Dessert बनाने का जरूरी सामान-
- मिल्क 2 कप
- कॉर्न फ्लोर 4 चम्मच
- पाउडर शुगर 2 चम्मच
- टूटी फ्रूटी 2 चम्मच
- सिल्वर पर्ल 1 चम्मच
- बटर 4 टुकड़े
कॉर्न फ्लोर डिजर्ट कैसे बनाएं? (Corn Flour Dessert Recipe)
- कॉर्न फ्लोर डिजर्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में 2 कप दूध डालकर हल्की आंच पर पकाएं।
- फिर आप इसमें थोड़ा-थोड़ा कॉर्न फ्लोर चलाते हुए मिलाते जाए।
- इसके बाद आप जब ये पककर गाढ़ा हो जाए तो आप इसमें बटर डालकर मिला दें।
- फिर आप इसमें बटर को अच्छी तरह से मिलाते हुए गाढ़ा कर लें।
- इसके बाद आप इस गाढ़े बैटर को एक पैन में डाले।
- फिर आप इसको सेट होने के लिए फ्रिज में कम से कम 10-15 मिनट तक रख दें।
- इसके बाद जब ये अच्छे से जम जाए तो आप इसको पसंदीदा शेप में काट लें।
- अब आपका लजीज कॉर्न फ्लोर डिजर्ट बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको टूटी फ्रूटी, सिल्वर पर्ल और मीठी सौंफ से गार्निश करके सर्व करें।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 hr agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
4 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
6 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines