हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Clove Benefits: केवल माउथ फ्रेशनर नहीं, गुणों का खजाना है लौंग, जानें इसके तमाम फायदे

Clove Benefits: हमारे किचन में ऐसे कई मसाले हैं जो स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं, जिनमें से एक है लौंग। आइए आपको बताते हैं कि खाना खाने के बाद रोजाना एक लौंग हमारी सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है।

विज्ञापन

Clove Benefits: बहुत लोग खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के तौर पर लौंग चबाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसके कुछ हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं। जो कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों जैसे मेटाबॉलिज्म, सर्दी-खांसी और गले में खराश जैसी दिक्कतों को ठीक करने में हमारी मदद करती है। इतना ही नही लौंग में प्रोटीन, पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम जैसे तत्व भारी मात्रा में पाए जाते है। जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है।  तो आइए हम आपको बताते हैं कि रोजाना लौंग खाना हमारी सेहत के लिए किन 7 तरीकों से फायदेमंद हो सकता है।

पाचन में मददगार

Image Source: Freepik

खाने के बाद लौंग चबाने से पाचन बेहतर होता है। यह सूजन या गैस के जोखिम को कम कर देती है। साथ ही यह आपकी जी मितली जैसी समस्या को भी ठीक करने में मदद करती है। अगर आप लौंग को खाना खाने के बाद खाते हैं तो यह आपके पेट को खराब होने से बचाती है।

विज्ञापन

सांसों की बदबू को ठीक करता है

लौंग हमारे मुंह के बैक्टीरिया को मार देती है। खाने के बाद लौंग चबाने से आपको ताजा सांस मिलेगी। साथ ही लौंग में एक बहुत तेज, तीखी सुगंध भी होती है जो लंबे समय तक चलने वाले माउथ फ्रेशनर के रूप में काम करती है।

रिच इन एंटी-ऑक्सीडेंट

लौंग में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। खाने के बाद लौंग चबाने से आपकी कोशिकाएं होने वाले नुकसान से बची रहती हैं। लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट उम्र बढ़ने की रफ्तार को धीमा करने में भी मदद करते हैं। जिससे आपकी त्वचा और स्वास्थ्य लंबे समय तक बेहतर बने रहते हैं। साथ ही इनमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं।

विज्ञापन

हड्डियां मजबूत करें

लौंग में यूजेनॉल और फ्लेवोनॉयड जैसे हाइड्रो एल्कोहलिक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो बोन डेंसिटी को बढ़ाते हैं। साथ ही हड्डियों में मिनरल की मात्रा भी बढ़ाते हैं। जिससे हमारी हड्डियां मजबूत रहती हैं।

इम्यून सिस्टम बूस्ट करें

लौंग के एंटी-वायरल गुण कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं। लौंग एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है, जिससे यह शरीर को खतरनाक फ्री रेडिकल से बचाता है। साथ ही यह फ्लू जैसे इंफेक्शन से बचाव करता है।

विज्ञापन

ओरल हेल्थ

Image Source: Freepik

ओरल हेल्थ के लिए लौंग का इस्तमाल सदियों से किया जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही लौंग का तेल मुंह के छालों और दांत दर्द के लिए बहुत आरामदायक और फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

हार्टबर्न को रोकता है

भोजन के तुरंत बाद लौंग चबाने से पाचन में सुधार होता है और पेट में एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में भी ये मदद करती है। खाने के बाद लौंग चबाने से हार्टबर्न का खतरा भी कम हो सकता है।

ये भी पढ़ें-Protein Benefits: आपको भी होती हैं ये दिक्कतें ? अनदेखा न करें, बॉडी में हो सकती है इस चीज की कमी

विज्ञापन

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola