हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Christmas Day 2025: क्रिसमस पर गर्लफ्रेंड को करना है इंप्रेस तो गिफ्ट में दे दीजिए यह चीज, फूली नहीं समाएगी आपकी प्रेमिका

Christmas Gift Ideas For Women: अगर आप भी सिर पकड़कर बैठें हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दिया जाए तो यहां आपके लिए क्रिसमस गिफ्ट्स के परफेक्ट आइडियाज दिए गए हैं. ये गिफ्ट्स गर्लफ्रेंड को देंगे तो वे खुश होकर आप पर प्यार लुटाने लगेंगी.

विज्ञापन
Christmas Gifts For Girlfriend: गर्लफ्रेंड के लिए परफेक्ट हैं ये गिफ्ट्स.

Christmas Day 2025: क्रिसमस लगभग आ गया है और अगर आप अबतक सिर्फ यही सोच रहे हैं कि गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दिया जाए तो आप सही जगह आए हैं. क्रिसमस साल के उन त्योहारों में से एक है जो सभी मनाना पसंद करते हैं. ना सिर्फ बच्चों को बल्कि बड़ों को भी क्रिसमस पर गिफ्ट्स देना और गिफ्ट्स पाना दोनों ही बेहद अच्छा लगता है. ऐसे में यहां गर्लफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट्स आइडियाज (Gifts For Girlfriend) दिए जा रहे हैं. इन गिफ्ट्स में से आप अगर एक गिफ्ट भी अपनी गर्लफ्रेंड को दे देंगे तो उसके चेहरे पर मुस्कुराहट जरूर आएगी.

गर्लफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट्स | Best Christmas Gift Ideas For Women

मिनी फोटो प्रिंटर

लड़कियों को यादें संझोकर रखना बेहद अच्छा लगता है. ऐसे में गर्लफ्रेंड को मिनी फोटो प्रिंटर गिफ्ट में दिया जा सकता है. इस प्रिंटर से गर्लफ्रेंड आप दोनों की ढेरों फोटोज निकाल सकती है.

विज्ञापन

हेड मसाजर

गर्लफ्रेंड अक्सर ही यह कहती है कि वह थक गई है या सिर में दर्द होता है तो आप उसे गिफ्ट में हेड मसाजर दे सकते हैं. आप अपने बजट के अनुसार हेड मसाजर खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

लैंप

लड़कियों को लैंप जैसी चीजों का बेहद शौक होता है. ऐसे में आप उसे कोई प्यारा सा या यूनिक लैंप दे सकते हैं. लैंप छोटा या बड़ा किसी भी आकार का हो सकता है.

विज्ञापन

सॉफ्ट टॉयज

सॉफ्ट टॉयज (Soft Toys) तो अच्छे-अच्छों को पिघला देते हैं. लड़कियां खासतौर से कभी सॉफ्ट टॉयज से बोर नहीं हो सकती हैं. ऐसे में गर्लफ्रेंड को कोई प्यारा सा सॉफ्ट टॉय दिया जा सकता है. अगर यह उसकी पसंद के किसी कार्टून कैरेक्टर का हो तो और बढ़िया है.

विज्ञापन

कस्टमाइज गिफ्ट

आजकल अलग-अलग तरह के कस्टमाइज गिफ्ट्स ऑनलाइन मिल जाते हैं जिनमें आप गर्लफ्रेंड का कैरिकेचर बनवा सकते हैं, कोई प्यारा फ्रेम दे सकते हैं, उसकी पसंद की किताबों का सेट उसे दिया जा सकता है या उसे जिस तरह की जूलरी पसंद है वो खरीदकर दे सकते हैं. साथ में एक प्यारा सा नोट लिखकर देना ना भूलें.

विज्ञापन

प्लश बूट्स

सर्दियों का मौसम है तो ऐसे में प्लश स्लिपर्स या प्लश बूट्स गर्लफ्रेंड को दे सकते हैं. ये ऑनलाइन या ऑफलाइन 800-900 तक मिल जाते हैं. इन्हें गर्लफ्रेंड को देंगे तो वो बेहद खुश हो जाएगी. आप चाहे तो फ्लफी से कार्टून वाले स्लिपर्स भी गर्लफ्रेंड को दे सकते हैं.

विज्ञापन

गिफ्ट कार्ड

अगर गर्लफ्रेंड को आपके दिए गिफ्ट्स अच्छे नहीं लगते हैं तो आप उसे उसकी पसंद की शॉपिंग वेबसाइट का गिफ्ट कार्ड (Gift Card) दे सकते हैं जिससे वह अपनी पसंद की चीजें खरीद सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Christmas Day 2025: क्रिसमस पर बच्चों को देने के लिए बेस्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स, देखकर खुश हो जाएंगे नन्हे-मुन्ने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola