Chhath Puja Traditional Recipe: छठ पूजा का पर्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है. इस पवित्र त्योहार में सूर्य देव और माता छठी माई की विशेष पूजा होती है. इस दिन व्रती माता को प्रसाद के रूप में सात्विक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं. उनमें से एक खास और प्रिय व्यंजन है रसावल जो चावल, दूध और गुड़ से बनता है. यह मीठा और पौष्टिक व्यंजन न केवल माता के लिए भोग के रूप में श्रेष्ठ है, बल्कि परिवार के सभी सदस्यों को भी बहुत पसंद आता है. अगर आप भी इस छठ पूजा पर माता रानी के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो आइए जानें कैसे आसानी से घर पर बनाएं यह पारंपरिक रसावल.
रसावल रेसिपी | (Chawal, Doodh aur Gud ka Rasawal)
सामग्री
- चावल (बासमती या कोई छोटा चावल) – 1 कप
- दूध – 4 कप
- गुड़ (कद्दूकस किया हुआ या टुकड़ों में) – 1 कप
- इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
- पानी – 1 कप
- घी – 1 टेबल स्पून
- केसर (वैकल्पिक) – कुछ धागे
- सूखे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश) – 2 टेबल स्पून (कटे हुए)
ये भी पढ़ें-Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर त्वचा पर चाहते हैं चमक? लगाएं ये 3 फेस पैक, बहन भी पूछेगी कहां से कराया फेशियल
बनाने की विधि
रसावल बनाने के लिए आप सबसे पहले तो चावल को 20-30 मिनट के लिए साफ पानी में भिगो दें. एक पतीले में 1 कप पानी उबालें. इसमें भीगा हुआ चावल डालें और आधा पकने तक पकाएं. अब दूध डालें और धीमी आंच पर चावल को पूरी तरह नरम होने तक पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध जले नहीं. गुड़ को छोटे टुकड़ों में तोड़कर या कद्दूकस करके, थोड़ा पानी लेकर पिघलाएं और इसे चावल वाले मिश्रण में डालें. गुड़ पूरी तरह घुलने तक मिलाएं. इलायची पाउडर, घी और केसर (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) डालें. अच्छे से मिलाएं. सूखे मेवे डालकर 5 मिनट और पकाएं. गाढ़ा और स्वादिष्ट रसावल तैयार है. इसे ठंडा या गुनगुना ही माता को भोग के लिए परोसें.
ये भी पढ़ें-Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर अपने भाई बहन के साथ करें इन मंदिरों के दर्शन, हमेशा बना रहेगा प्यार
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
10 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
11 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
15 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
15 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
16 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
17 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
18 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
19 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines