Chardham Yatra 2023: अगर आप चारधाम यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आईआरसीटीसी चारधाम यात्रा पैकेज लॉन्च कर रहा है। अगर आप इस पैकेज के तहत बुकिंग कराते हैं तो आपको चारधाम यात्रा के लिए फ्लाइट से ले जाया जाएगा। आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी।
यहां से शुरू होगी यात्रा
13 दिन और 12 रात का यह पैकेज 19 सितंबर से शुरू होगा। इस पैकेज के तहत यात्रियों को चेन्नई से दिल्ली लाया जाएगा और फिर उन्हें अलग-अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। आपको 19 सितंबर को सुबह 8.40 बजे चेन्नई एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी होगी।
पहला दिन
आप चेन्नई से फ्लाइट द्वारा 19 सितंबर को सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे फिर यहां से आप हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। हरिद्वार पहुंचने के बाद आप होटल में चेक इन करेंगे और शाम को हरिद्वार में ही विश्राम करेंगे। आपके लंच और डिनर की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।
दूसरा दिन
हरिद्वार में नाश्ता करने के बाद आप बारकोट के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां पहुंचने के बाद आप होटल में चेक इन करेंगे। यहां पर भी आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।
तीसरा दिन
बारकोट में नाश्ता करने के बाद आप हनुमानचेट्टी के लिए रवाना होंगे। हनुमान चट्टी पहुंचने के बाद आप यहां से यमनोत्री के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां दर्शन के बाद आप वापस बारकोट आएंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। यहां आपके डिनर की की व्यवस्था IRCTC द्वारा की जाएगी।
चौथा दिन
बारकोट में नाश्ता करने के बाद आप यहां से उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगे। यहां पहुंचने के बाद आप होटल में चेक इन करेंगे। आपके रात्रि विश्राम और लंच, डिनर की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।
पांचवा दिन
उत्तरकाशी में नाश्ता करने के बाद आप गंगोत्री के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां दर्शन करने के बाद आप वापस उत्तरकाशी आ जाएंगे। रात्रि विश्राम और लंच, डिनर की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।
छठा दिन
रात्रि विश्राम के बाद आप उत्तरकाशी से गुप्तकाशी/सीतापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
यहां पहुंचने के बाद आप होटल में चेक इन करेंगे और यहीं रात बिताएंगे।
सातवां दिन
रात्रि विश्राम के बाद आप गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां पहुंचने के बाद आपको जीप से गौरी कुंड ले जाया जाएगा। यहीं से आप केदारनाथ की यात्रा शुरू करेंगे। दर्शन के बाद आप गुप्तकाशी में ही रुकेंगे।
आठवां दिन
आप चाहें तो गुप्तकाशी/सीतापुर के स्थानीय मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। वहीं, जिन लोगों को आराम करना होगा वो आराम करेंगे।
नौवां दिन
नाश्ते के बाद आप पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां पहुंचकर आप होटल में चेक इन करेंगे और रात्रि यहीं बिताएंगे।
दसवां दिन
नाश्ते के बाद आप बद्रीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां आप सुबह की पूजा में शामिल हो सकेंगे। इसके बाद दोपहर के भोजन के बाद मायापुर के लिए रवाना होंगे। यहां पहुंचने के बाद आप होटल में चेक इन करेंगे। रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था मायापुर में आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।
ग्यारहवां दिन
सुबह नाश्ते के बाद आप देवप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां आपको रघुनाथजी मंदिर के दर्शन करने का मौका मिलेगा, दर्शन करने के बाद आप ऋषिकेश के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां आप राम झूला, लक्ष्मण झूला घूम सकते हैं। इसके बाद हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था हरिद्वार में आईआरसीटीसी की ओर से की जाएगी।
बारहवां दिन
सुबह नाश्ते के बाद आप स्थानीय स्थानों का भ्रमण कर सकेंगे और शाम को गंगा आरती में भाग ले सकेंगे। इस दिन भी आप हरिद्वार में ही रहेंगे।
तेरहवां दिन
तेरहवें दिन आप हरिद्वार से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद फ्लाइट चेन्नई के लिए उड़ान भरेगी।
इतना होगा किराया
अगर आप सिंगल स्टे के लिए बुकिंग कर रहे हैं तो आपको 74100 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए बुकिंग के लिए आपको प्रति व्यक्ति 61500 रुपये खर्च करने होंगे। तीन लोगों के लिए बुकिंग पर आपको प्रति व्यक्ति 60100 रुपये खर्च करने होंगे।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 hr agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
2 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
3 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
5 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
5 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
6 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
7 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
8 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
11 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines