Chana Dal Appe Recipe In Hindi: अप्पा एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय आहार है। ये पचाने में बहुत हल्का होता है इसलिए इसको लोग नाश्ते या स्नैक में खाना पसंद करते हैं। इसलिए अप्पे की कई वैराइटीज आपको आसानी से मिल जाती हैं जैसे- मैदा अप्पा या सूजी अप्पा आदि।
लेकिन क्या कभी आपने चना दाल अप्पे ट्राई किए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चना दाल अप्पे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। दाल रिच प्रोटीन का एक बहुत अच्छा सॉर्स होती हैं इसलिए इस टेस्टी और हेल्दी डिश को बनाकर आप दिन की हेल्दी शुरूआत कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चना दाल अप्पे (Chana Dal Appe Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – शारदीय नवरात्रि में बनाएं हेल्दी कुरकुरी साबूदाना चाट, जान लें आसान रेसिपी
चना दाल अप्पे बनाने की सामग्री-
- चने की दाल 1 कप (उबली हुई)
- हल्दी आधा चम्मच
- पानी 1 कप
- हरी मिर्च का पेस्ट 5
- टमाटर 1 (कटा हुआ)
- पनीर 100 ग्राम (बारीक कटा हुआ)
- प्याज 1 (कटा हुआ)
- लाल मिर्च आधा चम्मच
- अदरक 1 चम्मच (पिसा हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- तेल 2 चम्मच
अभी पढ़ें – नवरात्रि फलाहार में खाएं फाइबर से भरे साबूदाना कटलेट, रहेंगे पूरे दिन ऊर्जावान
चना दाल अप्पे बनाने की रेसिपी- (Chana Dal Appe Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चना दाल को धोकर कुकर में उबाल लें।
- फिर जब दाल ठंडी हो जाए तो आप इसको मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में दाल का पेस्ट और अदरक, पनीर और हरी मिर्च डालकर मिलाएं।
- फिर आप इसमें नमक और लाल मिर्च आदि सारे मसाले डालकर अच्छे से मिला दें।
- इसके बाद आप अप्पे पैन को तेल से अच्छी तरह से ग्रीस करके गर्म कर लें।
- फिर आप दाल का मिक्चर लेकर अप्पे के सांचों में डाल दें।
- इसके बाद आप इन अप्पों को दोनों तरफ से हल्की आंच पर तल लें।
- अब आपके पौष्टिकता से भरपूर चना दाल अप्पे बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको नारियल की चटनी या हरा धनिया की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
6 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
8 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
10 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
11 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
11 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
13 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
13 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
16 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines