Cauliflower Cheela Recipe: गोभी एक ऐसी सब्जी है, जो सर्दियों हर घर में मौजूद होती है। इसे सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। गोभी में एक नहीं कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें सल्फर, पोटेशियम, फोलेट, फास्फोरस, लोहा, कैल्शियम, आयोडीन और विटामिन ए, बी 1,बी 2, बी 6, ई, सी मौजूद होता है। ये शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते है और कई बीमारियां भी दूर रहती है। गोभी से आप कई तरह के व्यंजन बना सकते है। सब्जी, गोभी पराठा और गोभी भुजिया, लेकिन क्या आपने कभी गोभी का चीला ट्राई किया है? अगर नहीं किया है, तो आइए यहां जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि…
सामग्री
कद्दूकस की हुई गोभी- 2 कप
बेसन 1 कप
चावल का आटा- 1 कप
कद्दूकस किया हुआ गाजर- आधा कप
बारीक कटा हुआ प्याज- 1
बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 2 से 3
बारीक कटा हुआ हरी धनिया
नमक- स्वादानुसार
गरम मसाला- स्वादानुसार
काली मिर्च- स्वादानुसार
फ्राई करने के लिए घी या तेल
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
विधि
1. सबसे पहले कद्दूकस की हुई गोभी को उबाल लें।
2. इसके बाद इसे सूती कपड़े की मदद से छानकर अलग निकालकर रख लें।
3. अब बेसन और चावल के आटे को एक साथ मिक्स करें, और इसमें नमक और सभी मसाले डाल दें।
4. अब गाजर, उबली हुई गोभी, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और प्याज डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
5. बैटर बनाने के लिए धीरे-धीरे पानी डालकर इसे मिलाएं, इसे न ज्यादा गाढ़ा करें और न ज्यादा पतला।
6. अब एक पैन को गर्म कर लें, और उसमे घी या तेल लगाएं।
7. पैन के ऊपर बैटर डालें और इन्हें आराम से फैलाएं।
8. अब पैन को ढक कर इसे अच्छी तरह मध्यम आंच पकाएं धीरे धीरे पकने दें।
9. कुछ देर बाद चीले को दूसरी तरफ पलट दें।
10. इसके बाद दूसरी ओर से भी इसे अच्छी तरह पकाएं।
11. इसके पकने के बाद मिला तैयार हो जाएगा, अब इसे गर्म-गर्म परोस सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
25 mins agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 hr agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
3 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
18 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines