Recipe:अचार के शौकीनों की तो बात ही अलग है। अचार और पापड़ के बिना भारतीय घरों की थाली कंप्लीट नहीं होती है। हर घर में मौसम के हिसाब से किसी न किसी फल या सब्जी का अचार डाला जाता है। जैसे गर्मियों में कैरी का, तो वहीं सर्दियों में मिक्स वेज और मिर्च का अचार बनाया जाता है। आपने कई प्रकार के अचार खाए होंगे, पर क्या कभी काजू-बादाम वाला अचार ट्राई किया है? अगर नहीं, तो एकबार इस विधि से घर पर ही बनाकर खाएं यह अचार। आपको इसका टेस्ट जरूर भाएगा।
सामग्रियां
- 1 कप काजू
- 1 कप बादाम
- 1 चम्मच काला नमक
- 1 चम्मच सौंफ
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच तीखा लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच नमक
- 2 चम्मच अमचूर पाउडर
- 250 ग्राम चीनी
- 4 इलायची
- 1 नींबू का रस या 1 चम्मच विनेगर
Kaju Badam Achar
विधि
स्टेप-1
सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाकर गर्म कर लें। कढ़ाई गर्म होने के बाद इसमें 1 कप पानी के साथ चीनी डालकर पकाएं। अब चीनी के घोल में इलायची का पाउडर मिला लें। चीनी को 1 उबाल आने तक पकाएं। ध्यान रखें, चीनी चिपकनी नहीं चाहिए। इसके लिए इसे बीच-बीच में बार-बार चलाते रहें।
स्टेप-2
अब पहला उबाल आते ही, जब ऊपर एक सफेद झाग निकलने लगे, तो उसमें काजू और बादाम डाल दें। अब इन दोनों को भी एक उबाल आने तक पका लें। आपको ध्यान रखना होगा कि इस नट्स और चीनी के घोल में एकतार वाली चाशनी का टेक्सचर आ रहा हो। इसके लिए चम्मच को एकबार उसमें डूबोकर सीधा ऊपर की तरफ उठाकर देखें। अगर चाशनी सीधी गिर रही है, तो यह ठीक है। आप पानी में भी इसे चेक कर सकते हैं। उसके लिए आपको एक कटोरी में पानी लेना होगा। अब पानी में चाशनी को धार की तरह डालें। अगर चाशनी पानी में घुल जाए, तो समझें यह तैयार नहीं है। अगर वह पानी से अलग हो जाए, तो मतलब चाशनी सही से बनी है।
ये भी पढ़ें: दूध की जगह कहीं डिटर्जेंट वाला घोल तो नहीं पी रहे आप? ऐसे करें पहचान
स्टेप-3
अगले स्टेप में आपको इसमें सभी मसाले जैसे:- अमचूर पाउडर, काला नमक, सौंफ आदि डालकर मिलाना होगा। मसाले डालने के बाद आपको इसे 5 मिनट तक चलाते हुए पकाना है। इस समय गैस की आंच हल्की ही होनी चाहिए। हमारे काजू-बादाम पक चुके हैं। अब आपको बस मसालों को थोड़ा पकाना है। जब ये हल्का गाढ़ा-गाढ़ा टेक्सचर ले लें, तो गैस को बंद कर दें। अब आचार को करीब 5 मिनट तक हवा में ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
स्टेप-4
जब अचार ठंडा हो जाए, तो उसमें विनेगर या फिर नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। आपका काजू-बादाम का गुणों से भरपूर खट्टा-मीठा अचार बनकर तैयार है।
इसे आप खाने के साथ खा सकते हैं। यह अचार पराठों के साथ बड़ा स्वादिष्ट लगता है।
ये भी पढ़ें- एक दिन में ही उखाड़ दिए 23 दांत, 12 नए दिए लगा; फिर शख्स की हार्ट अटैक से हुई मौत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
6 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
10 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
13 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines