हर कोई चाहता है कि जब उसकी शादी हो तो उसके पास सबसे अलग और खास शेरवानी या लहंगे हो, लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है क्योंकि इन कपड़ों में इतने पैसे खर्च करना हर किसी के बस की बात नहीं है। केरल में एक टैक्सी ड्राइवर हैं, जिनका नाम है नासर थूथा। उन्होंने उन लोगों के लिए ड्रेस बैंक बनाया है, जो गरीब हैं और शादी में महंगे लहंगे नहीं खरीद सकते।
ड्रेस बैंक चैरिटी
उन्होंने यह ड्रेस बैंक चैरिटी के लिए बनाया है। इसमें गरीब और वंचित परिवारों को एक बार पहने जा चुके वेडिंग आउटफिट्स जैसे- साड़ी, एंकल-लेंथ स्कर्ट, लहंगे और ड्रेस दिए जाते हैं। अभी तक वो 1 हजार से ज्यादा वंचित दुल्हनों को शादी के दिन पहने के लिए दे चुके हैं। वो यह नेक काम मुफ्त में ही करते हैं।
नौकरी छोड़ आए गांव
पहले नासर थूथा सऊदी अरब में नौकरी करते थे। रियाद में वो 10 साल से ज्यादा रहे हैं। यहां वो एक फूड सुपर मार्केट में काम किया करते थे। वहां से नौकरी छोड़कर वो दिल में कुछ अच्छा करने का इरादा लिए अपने गांव वापस आ गए। अब यहां वो एक टैक्सी चलाते हैं। साथ ही एक एंबुलेंस ड्राइवर भी हैं।
भारत आकर उन्होंने देखा कि यहां कई गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए कपड़े तक नहीं जोड़ पा रहे हैं। कपड़े काफी महंगे होते हैं, इसलिए उन्होंने ऐसे लोगों की मदद करने का फैसला किया। साल 2020 की बात है जब उन्होंने लोगों की मदद के बारे में सोचकर यह चैरिटी खोली। अप्रैल 2020 में इसे एक्सपेरिमेंटल तौर पर शुरू किया था और आज वह हजारों लोगों की मदद कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
14 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
17 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
21 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines