Bra Size Kaise Pata Kare: लड़कियां ऑनलाइन, मॉल, दुकानों या फिर बाजार से ब्रा खरीदती हैं. ब्रा लड़कियों की जरूरत की चीज है लेकिन फिर भी वे अक्सर ही इसे खरीदने में कोताही बरतती हैं और गलत स साइज की ब्रा ले आती हैं. कोई ब्रा चाहे कितने ही अच्छे मटीरियल की हो, कितने ही अच्छे ब्रांड की हो या फिर कितनी ही सुंदर हो, जबतक वह ब्रा आपके सही साइज (Right Bra Size) की नहीं होगी तबतक वह आपके किसी काम की नहीं है. गलत साइज की ब्रा पहनने पर ब्रेस्ट की शेप तो बिगड़ती ही है, साथ ही आपका पोश्चर खराब होता है सो अलग. ऐसे में सही साइज की ब्रा चुनना बेहद जरूरी है, अगर आपको भी ब्रा के बस्ट साइज या बैंड साइज में कंफ्यूजन होती है और यह समझ नहीं आता कि आपका साइज 32 ए है, 34 सी है या 36 डी है, तो यहां जानिए किस तरह ब्रा का कप साइज यानी ए, बी, सी, डी या ई पता लगाते हैं और किस तरह सही साइज की ब्रा खरीदते हैं.
कैसे पता करें ब्रा का सही साइज | How To Choose Right Bra Size
अपना ब्रा साइज पता करने के लिए आपको एक इंच टेप की जरूरत होगी. इसके बाद कोई भी ब्रा पहनकर या बिना ब्रा पहने नाप लें.
बैंड साइज नापें – सबसे पहले स्तन के नीचे जहां ब्रा का बैंड होता है वहां इंच टेप लगाकर साइज लें. मान लीजिए आपका बैंड साइज 30 निकला है. अगर साइज 31 या 33 निकले तो उसमें प्लस 1 जोड़ दें यानी 31 बैंड साइड 32 माना जाएगा.
कप साइज ऐसे पता चलेगा – अब अपना कप साइज जानने के लिए स्तन के सबसे उभरे हुए हिस्से पर इंच टेप लगाकर नाप लें. मान लीजिए आपका बस्ट साइज 34 निकला है. अब बस्ट साइज से बैंड साइज को घटा दें, यानी 34-30 = 4
A, B, C, D या ई में चौथे नंबर पर D आता है तो आपका ब्रा साइज 30D होगा.
इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी आप ब्रा के लिए अपने नाम लें तो विषम नंबर आने पर उसमें 1 संख्या जोड़ दें.
- ब्रा खरीदते हुए हो सके तो उसे पहनकर देखें. ब्रा के स्ट्रैप्स आपके कंधों या ब्रा का हैंड आपकी पीठ पर धंसना नहीं चाहिए.
- बहुत ढीली साइज की ब्रा ना खरीदें.
- ब्रा पहनने के बाद अगर आपके स्तन ब्रा से बाहर उभरे हुए दिख रहे हैं तो यह ब्रा आपके लिए सही नहीं है. सही साइज की ब्रा स्तन पर पूरी तरह फिट बैठती है.
- अगर आपको अपने साइज की ब्रा सही नहीं आ रही तो उसके सिस्टर साइज की ब्रा लें, जैसे 34 सी की ब्रा नहीं आ रही तो 32D की ब्रा पहनकर देखें.
- रोजाना पहनने वाली ब्रा सॉफ्ट और कंफर्टेबल हो इस बात का ध्यान रखें. फैंसी ब्रा को स्पेशल ऑकेजन के लिए रख लें.
यह भी पढ़ें – सर्दियों में जुराब पहनकर सोना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया मोजे पहनकर सोने पर क्या होता है
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
9 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
14 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
18 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
19 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines