Bhandara Aloo Sabzi: आप सभी ने कभी न कभी भंडारे की सब्जी तो खाई ही होगी। इसे आमतौर पर मंदिर में या घर पर पूजा आदि के दौरान बनाया जाता है और पूरी के साथ खाया जाता है, जो बहुत ही टेस्टी होता है। इस सब्जी में न तो प्याज का इस्तेमाल होता है और न ही लहसुन का फिर भी यह स्वादिष्ट होती है। भंडारे आलू की सब्जी बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता इसलिए आप इसे बनाकर ऑफिस में लंच के तौर पर भी ले जा सकते हैं।
अगर आप भी घर पर भंडारे वाली आलू की सब्जी बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको इसकी बेहद आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं।
सामग्री
400 ग्राम उबले और छिले हुए आलू
1 कप कटा हुआ टमाटर
1 इंच अदरक
हींग
3-4 हरी मिर्च कटी हुई
4 बड़े चम्मच तेल या घी
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
1 कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
2 बड़ा चम्मच ताजा कटा हुआ धनिया
नमक स्वादअनुसार
ये भी पढ़ें-Breakfast Recipes: बच्चों का टिफिन हो या सुबह का नाश्ता, मिनटों में ऐसे करें तैयार
विधि
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।
एक पैन में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर हींग और जीरा डालें और कुछ सेकेंड के लिए इन्हें चटकने दें।
इसके बाद इसमें हरी मिर्च, टमाटर और अदरक का पेस्ट डालकर लगभग 2-3 मिनट तक पकाएं।
सौंफ पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडरऔर गरम मसाला डालें और दोनों तरफ से तेल अलग होने तक पकाएं।
अब उबले हुए आलू को काट कर पैन में डाल दीजिए।
इसमें अमचूर पाउडर, 2 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें।
3-4 मिनट तक पकाएं, अगर जरूरत हो तो और पानी डालें, ग्रेवी पतली होनी चाहिए।
सब्जी को अच्छे से पकाएं और जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें।
अब धनिये से सजाकर पूरी के साथ परोसें।
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
7 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
9 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
10 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
10 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
12 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
14 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
15 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
15 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
17 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines