हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नोएडा से सिर्फ 200 किलोमीटर दूर हैं ये 5 डेस्टिनेशन, जनवरी में प्लान करें 2 दिन का वीकेंड ट्रिप 

Noida Best Places: जनवरी के महीने में नोएडा के आसपास मौजूद मिनी हिल स्टेशन घूमने का प्लान बनाया जा सकता है. इस महीने में कुछ जगहें बहुत ही खूबसूरत हो जाती हैं, जिनमें से 5 जगहों को हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.

विज्ञापन
जनवरी में घूमने के लिए नोएडा के पास ये बेहतरीन जगहें हैं. Image Credit- News24

Noida Best Places for Couples: जनवरी में अगर आप कहीं बाहर जाने या कम बजट में दो दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपको पहाड़ों पर जाने की जरूरत नहीं है. हम आपके साथ नोएडा के आसपास मौजूद ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जहां पर भीड़भाड़ तो होगी, लेकिन आपको बहुत ही सुकून मिलेगा. सर्दियों में आप इन जगहों पर ऐतिहासिक धरोहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. साथ ही, अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग करने का भी लुत्फ उठा सकते हैं. बस आपको दिन और जगह डिसाइड करनी होगी. बाकी बजट बहुत ही आसानी से तय हो जाएगा और अगर आपके पास कार है तो ट्रिप बहुत ही यादगार हो सकती है. आइए इस लेख में जानते हैं नोएडा से सिर्फ 200 किलोमीटर दूर स्थित खूबसूरत जगहों के बारे में जहां पर आप अपने पूरे परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 ऐतिहासिक जगहें, यार-दोस्तों के साथ सैर पर जा सकते हैं आप

नोएडा से 200 किलोमीटर दूर 5 डेस्टिनेशन | Noida Best Places within 100 Kms 

मथुरा- यह खूबसूरत जगह दुनिया में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के नाम से जानी जाती है. यहां के घाट, नदी और मंदिर अपने आध्यात्मिक इतिहास के लिए जाने जाते हैं. आप नोएडा से मथुरा या वृंदावन जाने का प्लान बना सकते हैं. दो दिन यहां के लिए बहुत हैं, बस आपको रहने का इंतजाम पहले ही करना होगा. 

विज्ञापन

नीमराना फोर्ट- यह किला नोएडा से लगभग 200 किलोमीटर दूर है और युवाओं की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है. अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो 2 दिन बेस्ट रहेंगे, क्योंकि सर्दियों में यहां का वातावरण बहुत ही सुकून देगा. हालांकि, यहां पर अपनी गाड़ी से जाना बेस्ट रहेगा. 

दमदम झील- अगर आपको झील देखना या नदी के किनारे बैठना पसंद है तो जनवरी में यहां जाने का प्लान बनाया जा सकता है. आप अपने दोस्तों या पूरे परिवार के साथ यहां पर पिकनिक प्लान कर सकते हैं. बता दें यह झील हरियाणा के पास है और नोएडा के बहुत ही गरीब है. 

विज्ञापन

आगरा- आप नोएडा से आगरा जाने का प्लान बना सकते हैं. सर्दियों में यह जगह बहुत ही खूबसूरत हो जाती है और ताजमहल भी काफी अच्छा लगता है. आप यहां पर दो दिन बहुत ही आराम से बिताएंगे. किले घूमने के साथ शॉपिंग और लजीज खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं. आपको बस वीकेंड के अलावा दिन सिलेक्ट करने होंगे, क्योंकि वीकेंड पर बहुत भीड़ मिलेगी. 

कुचेसर मड फोर्ट- यह भारत का बहुत ही पुराना किला है, जिसे अब हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है. यह जगह नोएडा से बहुत ही पास है तो आप आराम से 2 दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. यहां पर आपको शांत माहौल और स्थानीय संस्कृति का काफी अच्छा अनुभव मिलेगा. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- जनवरी में बेहद खूबसूरत हो जाती हैं भारत की ये जगहें, पार्टनर के साथ करें नए साल की हसीन शुरुआत, नहीं करेगा लौटने का मन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola