Delhi Ke Famous Church: 25 दिसंबर के दिन हर साल क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है. यह त्योहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए खास माना जाता है, लेकिन इस दिन पूरा भारत जश्न में डूबा हुआ होता है. इस दिन ईसाई धर्म के लोग घरों की सजावट पर काफी ध्यान देते हैं और तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं. कुछ लोग इसके साथ चर्च भी जाते हैं और ईसा मसीह को याद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में चर्च की तलाश कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको यहां के फेमस और खूबसूरत चर्च के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Secret Santa बनकर कभी नहीं देने चाहिए ये 7 गिफ्ट्स, आपको ही वापस लौटा दिए जाएंगे ये उपहार
दिल्ली के फेमस चर्च | Delhi Famous Church For Christmas Day
सेंट स्टीफन चर्च
अगर आप चांदनी चौक की तरफ रहते हैं तो सेंट स्टीफन चर्च को एक्सप्लोर किया जा सकता है. क्रिसमस के मौके पर इसे बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है. आप यहां पर आपके परिवार के साथ आ सकते हैं और ईसा मसीह को याद कर त्योहार को यादगार बना सकते हैं.
कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन
नॉर्थ एवेन्यू में स्थित कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन को वायसराय चर्च के भी नाम से जाना जाता है. इसे ब्रिटिश वास्तुकार हेनरी अलेक्जेंडर मेड द्वारा डिजाइन किया गया है. ये चर्च नई दिल्ली के बहुत ही पास है, जिसे संसद भवन के पश्चिम में देखा जा सकता है. यह इतना खूबसूरत है कि लोग दूर-दूर से इसका दीदार करने आते हैं.
सेंट जेम्स चर्च
सेंट जेम्स चर्च दिल्ली का सबसे पुराना चर्च है. प्राचीन समय से यहां पर ईसा मसीह को याद किया है और क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है. आपको इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए कश्मीरी गेट जाना होगा. क्रिसमस के मौके पर इस चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है.
सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल
सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल काफी लोकप्रिय चर्च है. कहा जाता है कि इसे सन 1935 में बनाया गया था, जो दिल्ली के फेमस कनॉट प्लेस में स्थापित है. इस चर्च की बिल्डिंग रेड है, जिसे दिल्ली का सबसे बड़ा और खूबसूरत चर्च भी कहा जाता है. आप इस चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Weekend Recipe: बच्चों के लिए तैयार करें Doraemon का फेवरेट डोरा केक, शेफ रणवीर बरार ने बताई सीक्रेट रेसिपी
संबंधित खबरें
तांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 hr agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
2 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
3 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
3 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
5 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
19 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
21 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines