Most Popular Adventure Sport: घूमते वक्त इंसान को ज्यादा सोचना नहीं चाहिए, क्योंकि हर बार दिमाग नहीं, कभी-कभी दिल की भी सुन लेनी चाहिए. इसलिए कई बार अचानक प्लान किए गए ट्रिप सबसे ज्यादा यादगार बन जाते हैं. बिना ज्यादा प्लानिंग, बस अपने मन की सुनकर चलने में अपना अलग ही मजा है. आजकल वैसे भी एडवेंचर स्पोर्ट्स का हर उम्र के लोग लुत्फ उठाने लगे हैं. अच्छी बात ये है कि कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज ऐसी भी हैं जो बिल्कुल सेफ हैं और हर एज ग्रुप के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं. चाहे आप 20 के हों या 50 के, ये स्पोर्ट्स यकीनन आपका सफर यादगार बना देंगी.
बंजी जंपिंग
ये स्पोर्ट बहुत ही ज्यादा फेमस है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. अगर आपको ऊंचाइयों से डर लगता है तो बात कुछ और है. लेकिन अगर आपको नहीं लगता तो यकीनन ये आपके लिए मजेदार हो सकता है. आप इसका लुत्फ पहाड़ों पर ही उठा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें-प्रेमानंद महाराज ने बताया जिसे हम प्यार करते हैं उसे कैसे भूलें, जो छोड़ गया है कभी नहीं आएगा याद
स्काई डाइविंग
स्काई डाइविंग करने में बहुत ही मजा आता है. इसे करने से हमारा डर कम हो जाता है और दिल को अलग ही सुकून मिलता है. बता दें स्काई डाइविंग में आपको प्लेन से हजारों फीट की ऊंचाई से नीचे कूदने को कहा जाता है. बादलों के बीच और जमीन का नजारा उफ्फ यकीनन मजेदार होता है
स्कूबा डाइविंग
स्कूबा डाइविंग करने की कोई उम्र भी होती है भला. इसे किसी भी उम्र में आसानी से किया जा सकता है. खास बात यह है कि स्कूबा डाइविंग करने के लिए तैरना आना जरूरी नहीं है. बस आपको ट्रेनिंग दी जाएगी और आपको स्कूबा डाइविंग आ जाएगी. इसमें तैरती हुई मछलियों के साथ तैरने का अपना अलग ही मजा है.
हॉट एयर बैलून राइड
हॉट एयर बैलून राइड भी एक अच्छी राइड है. इसमें आपको कई फीट ऊंचाइयों तक ले जाकर जमीर का खूबसूरत नजारा दिखाया जाता है. अगर आप भारत में रहकर हॉट एयर बैलून का मजा लेना चाहते हैं तो आप राजस्थान जा सकते हैं. आप पहाड़ों पर भी इस राइड का लुत्फ उठा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कश्मीर में किस जानवर के मांस की खपत ज्यादा? दावतें इसके बिना अधूरी, 30 से ज्यादा डिश में होता इस्तेमाल
संबंधित खबरें
धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
3 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
5 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
23 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines