Benefits Of Licorice For Skin: आजकल लोगों में गोरा होने की होड़-सी लगी रहती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे पेड़ की टहनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्किन से जुड़ी हर परेशानी को दूर करती है।
साथ ही इससे स्किन इंफेक्शन, सूजन और दाग-धब्बे को कम करने में भी मदद मिलती है। जी हां, आज हम आपको मुलेठी के फायदे बताने जा रहे है, जो कई अद्भुत गुणों से भरपूर होती है।
त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं मुलेठी
मुलेठी एंटी एजिंग गुण के साथ एंटी इंफ्लेमटरी और एंटीसेप्टिक गुणों से भी भरपूर होती है। साथ ही इसमें ग्लैब्रिडिन नामक एक ऐसा तत्व होता है, जो टायरोसिनेस (एक एंजाइम जो मेलेनिन के उत्पादन का काम करता है) की गतिविधि को नियंत्रित कर सकता है।
और पढ़िए – Skin Care Tips: रात में स्किन केयर रूटीन में इन बातों का रखें ध्यान, त्वचा में आएगा खूबसूरत निखार
त्वचा को ये फायदे देती है मुलेठी
1. स्किन इंफेकशन से बचाव करती है
त्वचा संक्रमण को कम करने के लिए मुलेठी पाउडर का उपयोग किया जाता है। इसमें मौजूद ग्लैब्रिडिन नामक तत्व एंटीवायरल और एंटी-माइक्रोबियल गुण संक्रमण फैलाने वाले वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं और आपकी स्किन को फायदा पहुंचाते हैं।
2. एक्ने को रोकने में कारगर
मुलेठी से आप मुंहासों और एक्ने से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसमें ग्लाइसीरैथिनिक नामक एसिड होता है, जो आपको ऐसी परेशानियों से दूर रखता है।
3. सूजन को भी करता है दूर
त्वचा से लेकर अगर शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन होती है, तो ये उसके कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में सहायक होता है।
4. ड्राई स्किन के लिए भी वरदान
कुछ लोगों की स्किन बहुत ड्राई रहती है, इसके लिए आप मुलेठी का पैक लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी और आपको फायदा होगा।
5. पिगमेंटेशन को भी दूर करने में असरदार
जिन लोगों को पिगमेंटेशन की शिकायत है, उनको मुलेठी का पैक यूज करना चाहिए। इसमें एंटी टायरोसिनेस (मेलेनिन को नियंत्रित करने वाला) प्रभाव पाया जाता है, जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है।
6. स्किन व्हाइटनिंग के लिए भी असरदार
मुलेठी में ग्लैब्रिडिन एंटी-टायरोसिनेस होता है, इससे स्किन में मेलेनिन के उत्पादन कम होता है, जो आपकी स्किन को सांवला बनाता है। इसके पैक से आपके चेहरे पर निखार आएगा।
स्किन पर ऐसे करें मुलेठी का प्रयोग
अगर आपको अपनी स्किन पर मुलेठी का उपयोग करना है, तो आप इसका पाउडर बना सकते हैं और इसे अपने फेस पर लगा सकते हैं। साथ ही आप इसमें शहद, दालचीनी मिक्स कर लें और इसे ऐक्ने और दाग वाली जगहों पर लगाएं।
साथ ही एलोवेरा के साथ मुलेठी को मिक्स करने से आप ड्राइनेस के लिए भी इसे यूज कर सकते हैं। मुलेठी को हल्दी और शहद के साथ मिलाकर लगाने से इंफेक्शन से राहत मिलती है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
7 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
9 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
12 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
12 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
16 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines