Benefits Of Green Vegetables: सर्दियां शुरू हो रही है और साथ ही साथ शुरू हो रहा है खाने और खिलाने का सिलसिला। जिसमें हरी सब्जियां अपनी एक अहम भूमिका निभाती है। हरी सब्जी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और खनिज पाये जाते हैं, जो हमारे शरीर के त्वचा को खूबसूरत बनाने के साथ ही मोटापे को भी कंट्रोल करते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं और इनका रेशेदार होना पाचनतंत्र को भी मजबूत रखता है। लेकिन हरी सब्जी का इस्तेमाल करते समय हमें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि हरी सब्जी के गुण को हम शरीर में शामिल कर सकें तो आइए जानते हैं.. कुछ बेहतरीन और हेल्दी सब्जियों के बारे में जिनकी मदद से सर्दियों का मजा और भी दौगुना हो जाता है।
हरी मटर के फायदे
हरी मटर एक पोष्टिक सब्जी हैं। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसकी वजह से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है. हरी मटर में सेलेनियम नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो अर्थराइटिस की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
चुकंदर (बीटरूट) के फायदे
चुकंदर (बीटरूट) कई विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। साथ ही, चुकंदर में मौजूद नाइट्रिक ऑक्साइड मसल्स में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। रोजाना इसे खाने से सेहत को काफी फायदे मिलते हैं। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी लाभदायक है। इसमें एंटी कैंसर गुण होते हैं।
पालक के फायदे
पालक में काफी मात्रा में आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनिरल और न्यूट्रीएंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में अच्छी भूमिका निभाते हैं। मसल्स को स्ट्रांग बनाने के लिए भी आप पालक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व मांसपेशियों को मजबूती देने में काफी हद तक मदद करते हैं। पालक में विटामिन ए, बी,सी और आयरन होता है। जिनके शरीर में लाल रक्त कण कम होते यानि जो एनिमिक होते हैं उनके लिए फायदेमंद है।
ब्रोकली के फायदे
ब्रोकली में विटामिन सी, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन ए, फोलिक एसिड और बहुत से अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसमें पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है जो डाइबटिज को कम करता है।ब्रोकोली में कई फायदेमंद विटामिन है जिनमें शामिल हैं-C, E, और A ,फाइबर जो त्वचा के हेल्थ में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।
बीन्स के फायदे
बीन्स में एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत मात्रा में होते हैं और उसी के साथ वो विटामिन और मिनरल्स में भी भरपूर होती हैं। वो शरीर की पूरी हेल्थ को ठीक करने के लिए काफी होती है। बीन्स को डाइट में शामिल करने से शरीर में बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति डेवलप होती है और ये खून की सफाई के लिए भी अच्छी होती हैं। हरी फलियों (ग्रीन बीन्स) में भी थायमिन, फोलेट, राइबोफ्लेविन, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं।
संबंधित खबरें
नशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
57 mins agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 hr agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
4 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
4 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
5 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
6 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
7 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
22 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
1 day agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines