Beetroot Paratha Recipe: क्या आपके लिए खुद को सेहतमंद रखना एक बड़ा टास्क है? अगर हां, तो आपको बता दें कि सेहतमंद रहने के लिए एक अच्छी डाइट की जरूरत होती है। एक अच्छी डाइट का मतलब ये तो बिल्कुल भी नहीं है कि आप अपने पैसे महंगे फल या अन्य तरह की चीजों पर खर्च करें। बाजारों में मिलने वाली आम सब्जियों से भी आप खुद को सेहतमंद रख सकते हैं।
रोटी या पराठा खाकर भी आप खुद को सेहतमंद रख सकते हैं, लेकिन उसे किस तरह से बनाकर खा रहे हैं ये जरूर ध्यान दें। अगर किसी सब्जी को मिलाकर आप रोटी या पराठा बनाते हैं तो उसमें पोषक तत्व शामिल हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए चुकंदर का पराठा रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बनाना बेहद ही आसान है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –इस रेसिपी से बनाए सरसों साग-मक्के की रोटी, हर कोई हो जाएगा स्वाद का दीवाना
Beetroot Paratha Ingredients in Hindi
- गेहूं का आटा
- चुकंदर
- घी
- हरी मिर्च
- अजवाइन
- हींग पाउडर
- काली मिर्च पाउडर
- रोस्टेड जीरा पाउडर
- नमक
Beetroot Paratha Recipe Making Process in Hindi
- सबसे पहले एक परात में गेंहू का आटा गूंदने के लिए डालें।
- इसमें अब थोड़ा सा नमक और अजवाइन डाल दें।
- इसके बाद हल्के गर्म पानी से आटे को मुलायम गूंदकर 10 मिनट के लिए ढ़ककर छोड़ दें।
- दूसरी तरफ एक बाउल में चुकंदर के छिलके हटाकर उसे कस कर डाल दें।
- इसके बाद गैस पर एक पैन को मध्यम आंच पर रखें।
- इसके गर्म होने पर पहले घी डालें।
- इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च और हींग डालकर घिसा हुआ चुकंदर भी डालें।
- इन सबको डालने के बाद करीब 2 मिनट तक भून लें।
- इसमें नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर भी मिक्स कर दें।
- करीब 4 मिनट तक अच्छी तरह से भून लें।
- इस तरह से बीटरूट फिलिंग तैयार हो जाएगी और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
Chukandar Paratha Recipe in Hindi
चुकंदर का पराठा बनाने के लिए आटे की एक छोटी लोई बनाएं। इसमें चुकंदर की फिलिंग डालकर पराठे की तरह बेल लें। गैस पर तवा रखकर गर्म कर लें। अब पराठे को तवे पर दोनों तरफ से सेक लें। पराठे को पकाने के लिए आप घी का यूज कर सकते हैं। इस तरह से चुकंदर का पराठा तैयार हो जाएगा। इसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। टेस्ट के साथ ये सेहत के लिए भी काफी हेल्दी होता है।
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 hr ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
12 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
21 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
21 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
22 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
22 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines