Beetroot juice Benefits: चुकंदर को सर्दियों में लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं कुछ लोग इसे सलाद के रूप में खाते हैं, तो कुछ लोग इसे जूस बनाकर पीना पसंद करते हैं। इसके एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी के रिसर्च में सामने आया की अगर आप एक्सरसाइज करने से पहले चुकंदर का जूस पीते हैं, तो इससे एंटी-एजिंग फायदे मिलते हैं और आपका दिमाग भी हेल्दी रहता है। इस रिसर्च में 55 साल और उन से ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल किया गया जिन्होंने सप्ताह में तीन बार ट्रेडमिल पर चलने से पहले चुकंदर का सेवन किया।
रिसर्च में आया सामने
रिसर्चस के ग्रुप ने दिमाग की उम्र बढ़ाने वाले एक्सरसाइज के प्रभावों को बढ़ाने के तरीकों का पता लगाया। उन्होंने इस रिसर्च में शामिल लोगों को दो ग्रुप में बांटा, जिनमें से आधे को बीट-इट दिया गया, जिसमें 560 मिलीग्राम नाइट्रेट युक्त चुकंदर का शॉट था और दूसरे आधे को न्यूनतम नाइट्रेट वाला प्लेसबो दिया गया। हाई ब्लड से परेशान बूढ़े वयस्कों में इस अध्ययन में जो दिखाया वह ये था कि एक्सरसाइज साथ चुकंदर का जूस लेने से दिमाग की कनेक्टिविटी युवा वयस्कों में देखी जाने वाली कनेक्टिविटी से काफी मिलती जुलती है।
ये भी पढ़ें- विटामिन के कैप्सूल से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, डाइट में करें शामिल
शरीर को रखता है हेल्दी
रिसर्च से पता चला है कि चुकंदर के जूस को एक्सरसाइज से पहले लेने से दिमाग तक सही तरीके से ऑक्सीजन पहुंचती है। इससे आपका दिमाग लंबे समय तक एक्टिव रहता है। चुकंदर का जूस पीने से शरीर में नाइट्रेट और नाइट्राइट का लेवल सही बना रहता है और आप लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं।
सभी के लिए फायदेमंद
चुकंदर में नाइट्रेट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में जाकर नाइट्राइट और बाद में नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) में बदल जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, कई अध्ययनों से पता चला है कि नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी के डब्ल्यू जैक रेजेस्की के अनुसार, ये शरीर के उन हिस्सों में जाता है जो हाइपोक्सिक हैं या जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है और दिमाग आपके शरीर में ऑक्सीजन का एक बड़ा सोर्स है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में हरी प्याज खाने के होते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
38 mins agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
9 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
9 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
10 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
10 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
12 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
12 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines