हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bedmi Poori Recipe: बारिश में लें 'बेड़मी पूरी' का मजा, इस विधि से करें तैयार

विज्ञापन
Bedmi Poori Recipe

Bedmi Poori Recipe: बारिश का मौसम है और बरसात में अगर बेड़मी पूरी और आलू की सब्जी मिल जाए तो बारिश का मजा ही बढ़ जाता है। हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि बेड़मी पूरी बनाना बहुत कठिन है, लेकिन ऐसा नहीं है।

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनको बेड़मी पूरी पसंद तो बहुत होती है लेकिन बना नहीं पाते हैं जबकि बेड़मी पूरी बनाना बेहद आसान होता है और ये बहुत टेस्टी भी लगती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर पर बेड़मी पूरी बना सकते हैं। चलिए जान लेते हैं…

Bedmi Poori बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  • गेहूं का आटा- 2 कटोरी
  • सूजी- 1/2 कटोरी
  • तेल- 2 चम्मच
  • अदरक- 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • गरम मसाला- 1/4 छोटा चम्मच
  • मूंग या उड़द दाल- 20 ग्राम
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच से कम या अपने स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- बेड़मी पूरी तलने के लिए.

Bedmi Poori बनाने की विधि

  • बेड़मी पूरी बनाने के लिए आपको सबसे पहले मूंग दाल या उड़द दाल को भिगोकर रख देना है। (2 से 3 घंटे भिगोएं।)
  • इसके बाद दाल को छानकर पानी से अलग कर लें।
  • फिर इसमें अदरक और मिर्ची डालकर इसे अच्छे से पीस लें।
  • अब इस पेस्ट में नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर और गरम मसाला मिक्स करें।
  • यहां आपको ध्यान रखने की जरुरत है कि पेस्ट ज्यादा पतला ना हो।
  • इसके बाद एक आसू लें और उसमें आटा, सूजी डालें।
  • इसी में दाल का जो पेस्ट आपने तैयार किया है उसे भी मिला दें।
  • अब इसको हल्के हाथों से गूंथ लें। (ध्यान रखें कि इसे रोटी बनाने वाले आटे से थोड़ा सख्त रखें।)
  • इसके बाद इस आटे को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें।
  • फिर पूरी बनाने से पहले हाथों पर हल्का-सा तेल लगाएं और इसे मसल लें। (इससे आटा सॉफ्ट हो जाएगा।)
  • अब आटे से लोई बनाएं और फिर पूरी बना लें।
  • फिर पैन में तेल डालें और गरम होने के बाद इसमें पूरी डालें।
  • इसके बाद जब ये हल्का ब्राउन हो जाए तो इसे पलटे।
  • फिर पूरी को अच्छे से सेंक लें।
  • अब आपकी बेड़मी पूरी तैयार है।
  • इसे सब्जी के साथ सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola