Beauty Tips: बीजी लाइफस्टाइल की वजह से हम लोग अपनी ठीक से केयर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कई बार इसका असर हमारी ब्युटी पर भी पड़ता है। हम लोग अपनी त्वचा का तो ख्याल रखते हैं लेकिन गर्दन की तरफ ध्यान देना भूल जाते हैं। ऐसे में गर्दन काली पड़ जाती है जो देखने में बहुत ही भद्दी लगती है। दरअसल हमारे चेहरे के विपरीत, गर्दन में कम कोलेजन और ऑयल ग्लेंड होती हैं, इसलिए इसके कालेपन और झुर्रियों का खतरा रहता है। वैसे तो गर्दन के काले होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन यह अनहेल्दी खान-पान, तेज धूप, प्रदूषण, ब्युटी प्रोड्कट के साइड इफेक्ट की वजह से होता है। अगर आपकी गर्दन भी काली पड़ गई है तो हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं कि कैसे इनका इस्तेमाल करें।
आलू का रस
आपको बता दें कि आलू में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा को लाइट करने में मदद कर सकते हैं। यह स्किन को एक समान टोन दे सकता है और गर्दन के आसपास के कालेपन को कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप आलू को कद्दुकस कर इसके रस को निकाल लें और फिर काले पड़े हिस्से पर लगाएं। अब 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
दही और हल्दी
दही और हल्दी में मौजूद गुण स्किन के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। नियमित रूप से इसे काली गर्दन पर लगाने से काले पन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप दही में 1 चुटकी हल्दी और 2 बूंद शहद डालें और फिर काले हिस्से पर लगा लें। अब 15 मिनट बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर लें।
नींबू का रस
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और विटामिन सी काली गर्दन को चमका सकते हैं। इसके लिए आप काली गर्दन पर नींबू के रस को लगा लें और फिर 15 मिनट के बाद धो लें। ऐसा आप हफ्ते में 2 बार करें अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
कच्चा दूध
कच्चे दूध को स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आप अनइवन टोन से छुटाकारा पा सकते हैं। आप 1 कटोरी में दूध लें और उसे कॉटन की मदद से काली गर्दन पर लगाएं। ऐसा करने से आप काली पड़ी गर्दन से छुटकारा पा सकते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा में मौजूद एलोइन डिपिगमेंटिंग के लिए एक नेचुरल एजेंट है। आप काली गर्दन को साफ करने के लिए एलोवेरा का ताजा पत्ता लें और उसमें से जेल निकाल लें, इसे सीधे गर्दन पर लगाएं और कुछ देर रहने दें, फिर आप इसे ठंडे पानी से धो सकते हैं। आप इसे रात भर के लिए लगा हुआ भी छोड़ सकते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
9 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
12 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
13 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
14 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
16 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
18 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
19 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines