हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bathua Ki Kadhi: घर पर कैसे बनाते हैं बथुआ की कढ़ी, यहां जानिए कढ़ी में कौन कौन सा मसाला पड़ता है

Badhua Ki Kadhi Kaise Banate Hain: घर पर बेहद ही आसानी से बथुआ की कढ़ी बनाकर तैयार की जा सकती है. अगर आप भी राजस्थानी स्टाइल की कढ़ी ट्राई करना चाहते हैं तो जरूर बनाएं बथुआ की कढ़ी. यहां जानिए बथुआ की कढ़ी बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.

विज्ञापन
प्लेट नहीं उंगलियां भी चाट जाएंगे सभी बथुआ की यह कढ़ी खाकर.

Bahtua Ki Kadhi Recipe: स्वाद और सेहत में लाजवाब होती है बथुआ की कढ़ी. राजस्थान में खासतौर से बथुआ की कढ़ी बनाकर खाई जाती है. सर्दियों के जाड़े में गर्मा-गर्म बथुआ की कढ़ी के साथ चावल या रोटी जो भी खाया जाए उसका स्वाद ही कुछ और होता है. एक समय पर मां बथुआ की कढ़ी बनाकर खिलाया करती थीं तो पेट भरने पर भी हम बार-बार प्लेट भरते रहते थे. लेकिन, मां पास ना हो और खुद बथुआ की कढ़ी बनानी हो तो समझ ही नहीं आता कहां से शुरू करें, कौन से मसाले इस्तेमाल करें और कितनी देर कढ़ी पकाएं. ऐसे में यहां दी गई रेसिपी (Kadhi Recipe) आपके बेहद काम आएगी. यहां जानिए घर पर आसानी से बथुआ की कढ़ी किस तरह बनाई जा सकती है. आपके लिए यहां स्टेप बाय स्टेप रेसिपी दी गई है.

बथुआ की कढ़ी कैसे बनाते हैं.

सामग्री –

लस्सी – 1 किलो
बथुआ – 4-5 कप
हरी मिर्च – एक चम्मच
प्याज – एक कटा हुआ
धनिया – बारीक कटी हुई एक कटोरी
बेसन – एक कटोरी
गरम मसाला – एक चम्मच
लाल मिर्च – एक चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
जीरा पाउडर – आधा चम्मच
जीरा के दाने और राई के दाने – एक चम्मच
नमक – स्वादानुसार
करी पत्ता – 5-6
अदरक का पेस्ट – एक चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 5-6
सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच

विज्ञापन

विधि –

  • लस्सी में बेसन (Besan), हल्दी और आधा चम्मच नमक लेकर मिक्स कर लें. ध्यान रहें कि इसमें गुठलियां नहीं रहनी चाहिए.
  • लस्सी और बेसन अच्छे से मिक्स करके अलग रख दें.
  • अब कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल चढ़ाकर उसमें करी पत्ते, जीरा, राई और लाल सूखी मिर्च डाल दें.
  • अब इसमें हरी मिर्च डालें और कटा हुआ प्याज डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसे हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं.
  • अब कड़ाही में सभी पिसे मसालें डालकर हिलाएं और अच्छे से पका लें.
  • इसके बाद कड़ाही में बथुआ डाल दें. आपको कड़ाही में बथुआ अच्छे से पका लेना है. इसे ढककर पका लें.
  • जब बथुआ पक जाए और सॉफ्ट हो जाए तो उसमें लस्सी का मिश्रण डाल दें.
  • अच्छे से मिक्स करें और हिलाते हुए पकाएं.
  • उबाल आने तक पकाने के बाद स्वादानुसार थोड़ा नमक डाल लें.
  • 15 से 20 मिनट में कढ़ी में उबाल आ जाएगा. उबाल आने के बाद इसमें थोड़ा सा गरम मसाला डाल दें. बस तैयार है आपकी कढ़ी.

इस तैयार कढ़ी को आप पूरे परिवार के साथ स्वाद लेकर खा सकते हैं. इस गाढ़ी-गाढ़ी कढ़ी को खाकर सभी प्लेट क्या उंगलियां तक चाटते रह जाएंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola