Basant Panchami 2026: पंचांग के अनुसार, इस साल बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है. यह दिन विद्या और वाणी की देवी मां सरस्वती (Ma Saraswati) को समर्पित है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था और इसीलिए बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूरे मनोभाव से पूजा की जाती है. यह दिन बसंत के आगमन का भी प्रतीक होता है. बसंत पंचमी पर पीले वस्त्र पहने जाते हैं, पीला मिष्ठान पकाया व खाया जाता है और पीले फूलों से घर-आंगन को सुसज्जित किया जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह बसंत पंचमी के मौके पर आप मीठे पीले चावल (Yellow Rice) बना सकते हैं. ये मीठे चावल पूजा के बाद मां सरस्वती को अर्पित किए जा सकते हैं और प्रसाद के रूप में सभी को बांटने के लिए भी अच्छे हैं.
मीठे पीले चावल बनाने की रेसिपी | Meethe Peele Chawal Recipe
सामग्री
बासमती चावल – एक कप
पानी – 2 कप
तीनी – आधा कप
केसर के छल्ले – चुटकीभर
घी – एक चम्मच
सूखे मेवे – एक कप
विधि
- सबसे पहले चावल को कुकर में डालकर पका लें. चावल पकाते हुए उसमें केसर डाल लें. केसर से चावल को सुंदर पीला रंग मिल जाता है.
- चावल पक जाने के बाद कुकर का ढक्कन खोलकर चावल को चम्मच से चला लें. इससे चावल खिले-खिले नजर आते हैं.
- इसके बाद कढ़ाही में घी डालें, इसमें सूखे मेवे, थोड़ा सा केसर, चीनी और चावल डालकर पका लें. स्वाद के लिए थोड़ा इलायची का पाउडर भी डाला डा सकता है.
- आखिर में मीठे चावल को सर्व करें. ऊपर से गार्निश के लिए थोड़े और सूखे मेवे डाले जा सकते हैं.
बस बनकर तैयार हैं स्वादिष्ट और भोग के लिए परफेक्ट पीले मीठे चावल. सरस्वती पूजा में इन चावलों का भोग लगाएं और पूजा के बाद स्वाद लेकर खाएं और सभी को खिलाएं.
यह भी पढ़ें – Mehndi Designs: बसंत पंचमी के दिन हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाएं राजस्थानी मेहंदी, यहां देखें डिजाइंस
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
10 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
12 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
13 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
15 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
15 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
16 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
17 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
18 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines