Bajre Ka Kheech Recipe: अगर आप भी अपनी सेहत को लेकर बहुत सजग रहते हैं और हमेशा पोष्टिक आहार लेते हैं, तो ये बहुत ही अच्छी बात है। सर्दियों के मौसम खाने की कोई कमी नहीं होती और तमाम तरह के व्यंजन आपको खाने को मिल जाते हैं।
लेकिन इस ठंड में क्या आपने कभी बाजरे का खीच खाया है अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं पोषक तत्वों से भरपूर बाजरे के खीच की रेसिपी, जिसे खाने से आपकी सेहत तो बनेगी ही साथ ही आपके स्वाद में भी बदलाव होगा।
और पढ़िए –Bajre ka Bhat: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं बाजरा का भात, जानिए आसान रेसिपी
बाजरे का खीच राजस्थान के मशहूर व्यंजनों में से एक हैं और इसे राजस्थानी ही नहीं बल्कि दूसरी जगह के लोग भी खाना पसंद करते हैं। बाजरे के खीच को बनाना बेहद आसान है और यह बनने में ज्यादा वक्त भी नहीं लेता है। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर कैसे झटपट बना सकते हैं बाजरे का खीच।
साम्रगी
बाजरा- 2 कटोरी, मोठ की दाल- आधा कटोरी, मूंग की दाल- आधा कटोरी, नमक- स्वादनुसार
विधि
बाजरे का खीच बनाने के लिए आपको सबसे पहले बाजरे को हल्का-हल्का भीगोना होगा (बाजरे को हल्का गीला करें)। इसके बाद इसको 20-25 मिनट के लिए भीगने के लिए रख दें और फिर इसको देखें कि ये फूल गया हैं।
साथ ही दूसरी दालों को भी भीगो दें। इसके बाद इसको मिक्सी में दरदरा पीस लें और इसको एक बर्तन में डालकर फटका मार लें, जिससे इसका एक्सट्रा छिलका निकल जाए। इसके बाद दुबारा इसको मिक्सी में पीस लें और इसको बारिक कर लें।
और पढ़िए –Hair Spa Cream: बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए लगाएं हेयर स्पा क्रीम, घर पर ऐसे करें तैयार
इसके बाद एक पैन में 2-3 गिलास पानी लें और उबाल आने दें, पानी में उबाल आने के बाद थोड़ा-थोड़ा बाजरा इसमें डालें और इसको चलाते रहें। इसके बाद दूसरी दालों को इसमें मिलाएं, जो पहले से 10 मिनट तक भीगी हों और इसको चलाते रहें, जिससे ये अच्छे से मिल जाएं।
इसके बाद धीमी आंच पर इसको ढ़ककर पकाएं। इसके बाद गैस को बंद कर दें और इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक मिला दें। इसके बाद इसके ऊपर आप देसी घी डाल दें और इसके ऊपर गुड। तो आपका बाजरे का खीच बनकर तैयार हैं, इसे आप अब खाने के लिए परोस सकते हैं।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
2 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
8 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
9 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
9 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
12 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines