Baby’s Health: सर्दी का मौसम हो तो नहाने के नाम से अच्छे-अच्छों के हाथ-पांव ठंडे पड़ जाते हैं. ऐसे में बेचारे बच्चों की बात हो तो दोगूनी-तिगुनी सावधानी बरतनी पड़ती है. छोटे बच्चे को सर्दियों में जरूरत से ज्यादा नहला दिया जाए तो बच्चे की सेहत बिगड़ सकती है. इसके अलावा, बच्चे की स्किन सेंसिटिव होती है और सर्दियों की शुष्क और ठंडी हवाओं के साथ ही रोज-रोज उसे नहलाने (Baby Bath) पर त्वचा प्रभावित हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए 6 महीने से छोटे या 1 साल तक के बच्चे को सर्दी के मौसम में हफ्ते में कितनी बार नहलाना चाहिए. साथ ही जानिए, बच्चे को ठंड में नहलाने का सही तरीका क्या है.
सर्दियों में बच्चे को कितनी बार नहलाना चाहिए
सर्दियों के मौसम में 6 महीने से छोटे बच्चे को हफ्ते में 2 या ज्यादा से ज्यादा 3 बार ही नहलाना चाहिए. रोजाना बच्चे को नहलाने से परहेज करना चाहिए. अगर बच्चे की उम्र 6 महीने से 11 महीने के बीच हो तो उसे हफ्ते में 3 बार ही नहलाना काफी होता है. रोजाना उसके हाथ-पांव गर्म पानी से धुलवाए जा सकते हैं या शरीर को गीले कपड़े से पोंछा जा सकता है. एक साल या उससे बड़े बच्चे को सर्दियों के दिनों में एक दिन छोड़कर नहलाया जा सकता है. इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि बच्चे की स्किन सेंसिटिव होती है और उसे रोजाना क्लेंजिंग की जरूरत नहीं होती है. बच्चे को रोजाना साबुन से घिसकर नहलाने के बजाय उसे हल्के गीले कपड़े से पोंछ देना या मुंह हाथ धुलवा देना भी काफी होता है.
ठंड होने पर बच्चे को कैसे नहलाएं
- बच्चे को नहलाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि आप सर्दियों के मौसम (Winter) में बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे पानी से बच्चे को ना नहलाएं. इससे बच्चे की त्वचा प्रभावित होती है. बच्चे को हल्के गर्म पानी से नहलाएं. पानी का तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस या फिर 98 से 100 डिग्री फेरानाइट होना चाहिए.
- बच्चे को नहलाने से पहले नहाने का सभी सामान इकट्ठा करके रख लें. ऐसा ना हो कि बच्चा गीला होकर बैठा है और आप सामान ढूंढ रहे हों. गीले होकर बैठे रहने पर बच्चे को ज्यादा ठंड लगती है.
- बच्चे को एकदम सुबह या शाम के समय ना नहलाएं. बच्चे को धूप निकल जाने के बाद नहलाएं. 11 से 1 बजे के बीच बच्चे को नहलाया जा सकता है.
- बच्चे को कितनी देर नहलाया जा रहा है इसका भी ध्यान रखें. बच्चे को पानी में कम से कम देर रखें. कोशिश करें कि बच्चा 15 मिनट से पहले-पहले नहा ले.
- बच्चे के शरीर को किसी तरह के जूने से ना रगड़ें. बच्चे को हल्के हाथों से मलते हुए नहलाएं.
- जैसे ही बच्चा नहा ले उसे तौलिए में लपेट लें और गर्म कपड़े पहनाएं. बच्चे के सिर को गीला ना छोड़ें. इस बात का खास ध्यान रखें कि आप बच्चे को एकसाथ बहुत ज्यादा गर्म लेयर में ना लपेटें. इससे बच्चे को परेशानी हो सकती है.
यह भी पढ़ें – ओज़ेम्पिक का प्राकृतिक विकल्प क्या है? डॉक्टर ने कहा Natural Ozempic की तरह काम करती हैं खाने की ये चीजें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 hr agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
3 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
5 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines