Unique Arabic Mehndi Design for Girl: मेहंदी सुहागन होने की निशानी है. कहा जाता है जितना मेहंदी का रंग गहरा होगा, उतना ही प्यार करने वाला पति मिलेगा. इसलिए मेहंदी को भारतीय संस्कृति में बहुत ही अहम माना जाता है. यही वजह है कि जब कोई भी खास त्योहार आता है जैसे- शादी, त्योहार या फिर शादी की सालगिरह तो हाथों में लगी खूबसूरत मेहंदी महिला की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देती है. लेकिन हर बार एक ही तरह के डिजाइन लगवाना बोरियत भरा हुआ हो सकता है. ऐसे में आप अरेबिक मेहंदी के डिजाइन ट्राई कर सकते हैं जो आपके हाथों को और ज्यादा खूबसूरत बनाने का काम करेंगे.
इसे भी पढ़ें- शेविंग के लिए क्रीम नहीं… यूं इस्तेमाल करें कच्चा दूध, तुरंत साफ हो जाएंगे बाल और चेहरे पर आएगा चांद सा निखार
अरेबिक मेहंदी डिजाइन | Unique Arabic Mehndi Design
फ्लोरल बेल मेहंदी डिजाइन- आप सिंपल फ्लोरल डिजाइन को सेलेक्ट कर सकते हैं. यह डिजाइन उंगलियों से शुरू होकर कलाई तक जाता है. इसमें फूल और पत्तियों की बेल हाथों को कवर करती है. इससे हाथ बहुत ही ज्यादा सिंपल और सुंदर लगते हैं.
फिंगर फोकस मेहंदी डिजाइन- इस डिजाइन में आपको फिंगर पर काम करना होगा और डिटेल वर्क से सुंदर रूप दिया जाता है, लेकिन हथेली को हल्का करके रखा जाता है. इससे हाथ बहुत ही हल्के और खूबसूरत लगते हैं. इसमें आप अपने पति का भी नाम ऐड कर सकते हैं.
जाली अरेबिक मेहंदी डिजाइन- इस तरह का डिजाइन शादी की सालगिरह के लिए एकदम परफेक्ट है. इसमें कैरी और लहरदार लाइनों के साथ हाथों को खूबसूरत बनाया जाता है. इससे हाथ बहुत ही खूबसूरत और यूनिक लगते हैं. आप इसे सेलेक्ट कर सकते हैं.
मोर मेहंदी डिजाइन- आपको मोर वाला मेहंदी डिजाइन का चुनाव करना चाहिए. शादी और मोर का गहरा कनेक्शन है और मेहंदी में तो यह लाजवाब लगता है. इसलिए इस बार एक हाथ में मोर वाली अरेबिक मेहंदी और दूसरे हाथ में फूलों की बेल वाली मेहंदी डिजाइन लगा लें.
मेहंदी लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें.
- अपने हाथ और ड्रेस के हिसाब से डिजाइन को सेलेक्ट करें.
- मेहंदी लगाने के बाद कम से कम 7 घंटे तक लगा रहने दें.
- मेहंदी हटाने के बाद चीनी का पानी इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- Homemade Kajal: दादी मां के इस नुस्खे से घर पर ही बनाएं ऑर्गेनिक काजल, आएगा चटख काला कलर
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 hr ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
12 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
21 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
21 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
22 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
22 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines