हर साल अप्रैल की पहली तारीख को अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। इस दिन आप अक्सर देखते होंगे कि लोग एक-दूसरे के साथ कुछ न कुछ मजाक करते हैं, जिसके बाद खूब हंसी-ठिठोलियां भी होती हैं। 1 अप्रैल पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला एक प्रैंक डे है। इस दिन लोग हल्के-फुल्के चुटकुले शेयर कर दिल बहलाते हैं मगर कई बार कुछ मजाक ऐसे होते हैं कि लोग उन पर भरोसा कर लेते हैं और अंत में वह मजाक पाया जाता है। इस काम में कई बड़ी और नामी कंपनियां भी शामिल हैं, जो इस दिन पर अपने कस्टमर्स के साथ अजीबोगरिब मजाक कर चुकी हैं। ये ऐसे मजाक थे जिन पर लोगों ने विश्वास किया और वह प्रैंक निकले।
ये हैं वे 7 कंपनियां
1. Google का Google Nose (2013)
साल 2013 में गूगल ने अप्रैल फूल डे पर एक नया फीचर Google Nose लॉन्च करने का दावा किया था। बता दें कि इस टेक्नोलॉजी से यूजर्स स्क्रीन पर मौजूद किसी भी चीज की खुशबू को महसूस कर सकते थे। लोग इसे सच मान बैठे और ट्राय करने लगे। अंत में यह जोक निकला।
2. Burger King का चीजबर्गर-परफ्यूम
साल 2015 के अप्रैल फूल डे पर जापान में बर्गर किंग ने घोषणा की कि वे “Flame-Grilled” परफ्यूम लॉन्च कर रहे हैं। लोगों ने इसे ऑनलाइन ऑर्डर करने की कोशिश की, लेकिन बाद में पता चला कि ये अप्रैल फूल डे पर कंपनी द्वारा एक प्रैंक था।
3. Tesla का Teslaquila (2018)
एलोन मस्क ने साल 2018 में एक ट्वीट किया कि टेस्ला दिवालिया हो गई और वे Teslaquila नाम की एक स्पेशल ड्रिंक लॉन्च कर रहे हैं। बाद में यह मजाक इतना पॉपुलर हुआ कि टेस्ला ने सच में टेस्लाकिला ब्रांड के तहत एक प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया।
4. McDonald’s का चॉकलेट फ्रेंच फ्राइज (2016)
मशहूर बर्गर ब्रांड मैकडॉनल्ड्स ने साल 2016 के अप्रैल फूल डे पर अनाउंस किया कि वे चॉकलेट सॉस में डूबे हुए फ्रेंच फ्राइज लॉन्च करने वाले हैं। लोगों ने इसे ट्राई करने के लिए रेस्टोरेंट्स के बाहर लंबी लाइन लगा दी, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि यह सिर्फ एक मजाक था।
5. Duolingo का Duolingo Push (2019)
Duolingo भाषा सीखने वाला एक ऐप है, जिसने साल 2019 में मजाक में एक रोबोट असिस्टेंट लॉन्च करने का ऐलान किया था। प्लान कुछ ऐसा था कि ये रोबोट आपके पास आकर आपको भाषा सीखने के लिए मजबूर करता। अंत में ब्रांड ने एक फनी वीडियो शेयर कर लोगों को अप्रैल फूल डे पर जोक का खुलासा किया। इस वीडियो को देखकर लोग हंसी से लोटपोट भी हो गए थे।
6. Netflix का Netflix Live(2017)
साल 2017 1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किया था कि वे “Netflix Live” नामक एक नया शो लॉन्च कर रहे हैं।
इसमें एक्टर विल अर्नेट सिर्फ बोरिंग चीजों जैसे टोस्टर में ब्रेड सेंकते हुए दिखेंगे। शो की घोषणा इतनी अजीब थी कि लोग समझ ही नहीं पाए कि ये मजाक है या सच। हालांकि, बाद में यह भी प्रैंक निकला।
april fool day 2025
7. Sony का PlayStation Flow (2015)
सोनी कंपनी ने भी अप्रैल फूल डे पर एक साल अनाउंस किया था कि वे एक वॉटरप्रूफ गेमिंग डिवाइस लॉन्च कर रहे हैं, जिससे गेमर्स पानी के अंदर तैरते हुए गेम खेल सकेंगे। लोगों ने इसे खरीदने में खूब दिलचस्पी दिखाई, लेकिन फिर पता चला कि कंपनी ने गेमर्स के साथ एक प्रैंक किया था।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
47 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines