अप्रैल फूल पर प्रपोज करना एक मजेदार और रोमांचक तरीका हो सकता है, लेकिन इसे सही तरीके से प्लान करना जरूरी है, ताकि सामने वाला इसे सिर्फ मजाक न समझे। 1 अप्रैल यानी अप्रैल फूल डे ये दिन अपने आप में ही खास है जैसे होली के दिन रंग लगाने पर कोई बुरा नहीं मानता ठीक वैसे ही 1 अप्रैल के दिन मजाक करने पर कोई बुरा नहीं मानता है। आप भी इस अप्रैल फूल के दिन अपने पार्टनर के साथ हल्का-फुल्का मजाक कर इस दिन को मजेदार बना सकते हैं। यहां कुछ क्रिएटिव और रोमांटिक तरीके हैं जिनसे आप अपने क्रश या पार्टनर को बिना हर्ट किए अप्रैल फूल बनाने के बहाने प्रपोज कर सकते हैं।
नोट या कार्ड बनाएं
एक प्यारा सा नोट या कार्ड बनाएं जिसमें लिखा हो कि तुमसे एक बहुत जरूरी बात कहनी है। इसके बाद लिखें कि आई लव यू। उसे बताएं कि ये अप्रैल फूल नहीं, ये सच में है। जैसे ही वो इसे पढ़ें ले तुरंत कहें कह दें कि ये अप्रैल फूल था। जब वो हंसे या कन्फ्यूज हो तो सीरियस होकर कहें नहीं, मैं सच में कह रहा हूं या रही हूं। पहले मजाक लगेगा फिर जब आप सीरियस होंगे तो उनका रिएक्शन और भी खास होगा।
ये भी पढ़ें- कोरियन महिला ने 6 दिनों में किया 4 किलो वजन कम, जानें डाइट प्लान
फेक रिंग बॉक्स प्रैंक
एक खाली रिंग बॉक्स में कैंडी या कुछ फनी चीज डालें और उन्हें दें। जब वो बॉक्स खोलें और देखें कि इसमें कुछ भी नहीं है तो कहें अप्रैल फूल। फिर एक असली रिंग निकालें और सच में प्रपोज कर दें।
फेक न्यूज प्रैंक
एक नकली न्यूजपेपर पेज प्रिंट करें जिसमें लिखा हो Breaking News उनका नाम जिससे आप शादी करने के लिए तैयार हैं और इसके बाद आपका नाम। जब वो चौंक जाएं, कहें कि ये अप्रैल फूल था। फिर असली में उन्हें प्रपोज करें। यह मजेदार भी है और बहुत ही क्रिएटिव भी हो सकता है।
रिवर्स प्रैंक
सबसे पहले उन्हें बताएं कि मैं तुमसे एक बहुत जरूरी बात करना चाहता या चाहती हूं। फिर खुद घबराने का नाटक करें और कहें अरे छोड़ो अप्रैल फूल था। जब वो रिलैक्स हो जाएं तो तुरंत घुटनों पर बैठकर रिंग निकालें और कहें, लेकिन मैं सच में तुमसे शादी करना चाहता या चाहती हूं।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी लोगों की राय पर आधारित है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
46 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines