हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

How To Get Fair Skin: हफ्ते में 2 बार लगाएं चेहरे पर टमाटर, पाएं दूध जैसी गोरी त्वचा

विज्ञापन
Tomato Ice Cubes

How To Make Tomato Ice Cubes: महिलाओं की स्किन या फिर फेस लगातार धूप में रहने के कारण डल नजर आने लगता है। रोजाना बाहर जाने वाली महिलाओं को कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पड़ता है जैसे- डल और टैंनिग आदि। इस समस्या से बचने के लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।

ऐसे में आज हम आपके लिए गोरी रंगत के लिए टमाटर आइस क्यूब्स बनाने की विधि लेकर आए हैं। टमाटर में ब्लीचिंग एजेंट मौजूद होते हैं जिससे आपके चेहरे की गंदगी हट जाती है और आपको गोरी त्वचा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं टमाटर आइस क्यूब्स (How To Make Tomato Ice Cubes) बनाने की विधि-

टमाटर आइस क्यूब्स बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • टमाटर 2
  • शहद 1 चम्मच
  • आवश्यकता अनुसार पानी

टमाटर आइस क्यूब्स कैसे बनाएं? (How To Make Tomato Ice Cubes)

  • टमाटर आइस क्यूब्स बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 पके हुए टमाटर को धोकर काट लें।
  • इसके बाद आप इनको मिक्सी में डालें और पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
  • फिर आप इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर इसमें 1 चम्मच शहद डालें।
  • इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से मिला लें।
  • अगर आपकी त्वचा पर पिंपल या स्कार्स हैं तो आप इसमें पुदीना के पत्ते भी डाल सकते हैं।
  • फिर आप इस मिक्चर को एक आइस क्यूब ट्रे में डाल दें।
  • इसके बाद आप इसको कम से कम 2-3 घंटे तक फ्रिज में स्टोर कर लें।
  • अब आपका स्किन वाइटनिंग के लिए टमाटर आइस क्यू्ब्स बनकर तैयार हो चुका है।

टमाटर आइस क्यूब्स कैसे करें इस्तेमाल? (How To Use Tomato Ice Cubes)

  • इसको लगाने से पहले अपने फेस को साफ पानी से धो लें।
  • इसके बाद आप एक क्यूब्स को अपने फेस पर लगाएं मसाज करते हुए लगाएं।
  • फिर आप इसको लगभग 10 मिनट तक लगाकर रखें।
  • इसके बाद आप साधारण पानी से फेस वॉश कर लें।
  • अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस क्यूब को हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें